-वेडनसडे को पड़ोसी युवक के घर टीवी देखने को कहकर निकली थी महिला

-सुबह को महिला का शव मिला गेहूं के खेत में, रेप के बाद हत्या की आशंका

>BAREILLY: भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी के यहां टीवी देखने को कहकर वेडनसडे दोपहर को घर से निकली एक महिला का शव थर्सडे सुबह गेंहू के खेत में शव पड़ा मिला। महिला की डुपट्टा से गला घोटकर हत्या की गई थी। सुबह को जंगल में ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। महिला का शव मिलने पर परिजनों ने गांव के एक दंपत्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का करण गला दबाकर हत्या करना आया है। सूचना पर डीआईजी आशुतोष कुमार, एसपी देहात यमुना प्रसाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। आरोपी दंपत्ति घर से फरार चल रहे हैं।

दोपहर एक बजे निकली थी घर से

भमोरा थाना क्षेत्र के सिरोही निवासी सुनीता (19) दोपहर को घर पड़ोसी निशा पत्नी नन्हें लाल गुप्ता के घर टीवी देखने को कहकर निकली थी। सुनीता जब शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे तलाश किया लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। परिजनों का आरोप है कि जब वह निशा के घर सुनीता के बारे में पूछने गए तो निशा ने कहा कि सुनीता उसके घर आई ही नहीं। सुबह को सुनीता का शव घर से 100 मीटर दूरी पर गेहूं के खेत पर पड़ा मिला। महिला के शव के पास उसके कपड़े मिले।

शव के निकाल लिए गहने

परिजनों का आरोप है कि सुनीता पड़ोसी सुनीता के घर के टीवी देखने को गई थी उस समय वह कुंडल, हार, मंगलसूत्र और पायल आदि पहने हुई थी लेकिन जब उसका शव मिला तो उसके गहने नहीं थे। वहीं सुनीता का शव मिलने के बाद निशा और पति नन्हें के साथ गांव से फरार हो गई।

11 माह पहले हुइर् थी शादी

सुनीता के पिता ने वीरपाल ने बताया कि उन्होंने ग्यारह माह पहले सुनीता की शादी फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव जेड निवासी मोरपाल से की थी। वह एक माह पहले होली का त्योहार मनाने के लिए जेड से सिरोही गांव को आई थी। उन्होंने बताया कि सुनीता चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।

महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। आरोपी दंपत्ति घर से फरार चल रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही मर्डर के बारे में पता चल सकेगा।

यमुना प्रसाद, एसपी आरए बरेली