यह भी जानें

- 19 कार्यों का शिलान्यास

-11 कार्यों का हुआ लोकार्पण

-25 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी

- कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने बटन दबाकर किया शिलापटों का अनावरण

बरेली : नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने वेडनसडे को 214 करोड़ रुपये की योजनाओं का गिफ्ट बरेलियंस को दिया। सर्किट हाउस में हुए आयोजन में उन्होंने बटन दबाकर तमाम योजनाओं के शिलापटों का अनावरण किया। इसके बाद शहर में तैयार हो चुकी दो परियोजनाओं का मौके पर जाकर लोकार्पण किया और शहरवासियों को कूड़े की समस्या से निजात दिलाने को बनाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का शिलान्यास किया।

सॉलिड वेस्ट प्लांट का शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री ने मंच से ही बटन दबाकर 30 परियोजनाओं के शिलापट का अनावरण किया। उन्होंने 118.46 की लागत से बनने वाले 19 कार्यों का शिलान्यास और 94.86 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए गए 11 कार्यों का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री ने पेयजल आपूर्ति, सड़कों के चौड़ीकरण, सफाई व्यवस्था समेत अन्य ¨बदुओं पर जनता को सुविधाएं देने की बात कही।

टॉप टेन में आने का प्रयास

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकास सतत प्रक्रिया है, लेकिन कर्मठता से यह जल्द प्राप्त होती है। यह संतोष है कि यहां जनप्रतिनिधि जागरूक व प्रयासरत हैं। बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टुकड़ों में नहीं समूल के लिए काम किया। पीएम आवास योजना, शौचालय जैसी योजना पूरे देश में चलाई। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी में सबसे महत्वपूर्ण घटक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) है। यह प्रदेश के पांच शहरों में स्थापित हो चुका है। यह डेढ़ दर्जन प्रोजेक्ट की मॉनिट¨रग आसानी से करता है। उन्होंने स्वच्छता रैं¨कग में सुधार लाने की बात कही। बोले, अब तक की रैं¨कग से अधिकारी खुद खुश नहीं। इसलिए इस साल टॉप 50 व अगले साल टॉप 10 में आने का प्रयास करने को अधिकारियों से कहा। उन्होंने फेम इंडिया टू में बरेली में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाए जाने की बात कही।

पदाधिकारियों ने किया स्वागत

नगर निगम की ओर से सर्किट हाउस के मैदान पर ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। महापौर डॉ। उमेश गौतम, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने उनका स्वागत किया। नगर निगम के अधिकारियों ने कार्यक्रम में मौजूद विधायकों को पुष्प गुच्छ भेंट किए। सभी पार्षदों ने भी नगर विकास मंत्री से मंच पर मिलकर उन्हें फूल दिया।

यह लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ। केएम अरोड़ा, विधायक डॉ। अरुण कुमार, केसर सिंह, राजेश मिश्रा, डॉ। डीसी वर्मा, बहोरन लाल मौर्य व नगर निगम से अपर नगर आयुक्त श्याम लता आनंद, अजीत कुमार सिंह, मुख्य अभियंता बीके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

मोदी के सत्ता संभालने के बाद विकास का जो प्रकल्प है वह पूरा हो रहा है। मोदी सरकार ने टुकड़ों में नहीं सभी के लिए योजनाओं को लागू किया। समस्याओं का सिरे से खात्मा किया है। देश को स्मार्ट सिटी की अवधारणा दी। स्मार्ट सिटी का मुख्य घटक आइसीसीसी प्रदेश के पांच शहरों में शुरू हो गया है। बरेली में भी यह जल्द शुरू होगा।

आशुतोष टंडन, नगर विकास मंत्री