-वंशीनगला में नगर निगम कर्मी का पत्‍‌नी से रुपयों को लेकर हुआ झगड़ा, दोनों गंभीर रूप से झुलसे

BAREILLY: सुभाषनगर थाना अंतर्गत वंशीनगला में ट्यूजडे दोपहर 500 रुपयों को लेकर पति-पत्‍‌नी में विवाद हो गया। गुस्से में पत्‍‌नी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। उसे बचाने में पति भी जल गया। दोनों को पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं शांति विहार में सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। आग लगने से हजारों का सामान जलकर खाक हो गया।

गुस्से में लगाई आग

35 वर्षीय ममता, वंशीनगला की रहने वाली है। उसकी 12 साल पहले शिवदयाल मौर्या से शादी हुई थी। शिवदयाल नगर निगम में फोर्थ क्लास एंप्लायी है। शिवदयाल अपनी सैलरी पत्‍‌नी को दे देता है और उसी से खर्चे के लिए लेता है। ट्यूजडे दोपहर शिवदयाल ने ममता से 500 रुपए मांगे लेकिन ममता देने से इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में ममता ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। उसे बचाने के लिए शिवदयाल भी कमरे के अंदर गया तो वह भी गंभीर रूप से झुलस गया।

500 रुपयों को लेकर पति-पत्‍‌नी में झगड़ा हुआ था। दोनों घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

अतुल प्रधान, एसएचओ सुभाषनगर

सिलिंडर लीकेज से लगी आग

सुभाषनगर थाना अंतर्गत शांति विहार में ट्यूजडे दोपहर उपेंद्र कुमार के घर में सिलिंडर लीकेज से आग लग गई। उपेंद्र कुमार किराये पर कमरा लेकर पत्‍‌नी रामवती देवी और तीन बेटियों साक्षी, सोनाक्षी व प्रिया के साथ रहते हैं। दोपहर में पत्नी ने कमरे में खाना बनाने के लिए सिलिंडर जलाया तो अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और हजारों का सामान जलकर खाक हो गया।