मानसिक रूप से बीमार लड़की ने मासूम बच्चे को पिला दिया कीटनाशक

शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया

गुलडि़या: क्षेत्र के कतुरोई गांव में सैटरडे को दिल दहला देने वाली घटना हो गई। मानसिक रूप से बीमार लड़की ने छह माह के मासूम चचेरे भाई को घर मे रखी कीटनाशक दवा पानी समझ कर पिला दी। घर वालों की नजर पड़ी तो उससे बोतल छीनकर मासूम बच्चे को तुरंत हॉस्पिटल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो दिन पहले ही मासूम नामकरण हुआ था। इसको लेकर घर में बहुत खुशी थी। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।

पानी समझकर पिलाया कीटनाशक

गांव निवासी भगवानदास और विनोद सगे भाई हैं। विनोद की एक आठ साल की वेटी मानसिक रूप से बीमार है। उसका काफी इलाज कराया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों के मुताबिक विनोद के ही बड़े भाई भगवानदास की पत्नी ने कई वर्ष के बाद छह माह पहले वेटा को जन्म दिया। इसलिए घर वाले बहुत खुश थ। दो दिन पहले बच्चे का नामकरण उत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। सैटरडे को परिवार के सभी बच्चे घर में खेल रहे थे। तभी अचानक बीमार लड़की ने कहीं से कीटनाशक की बोतल उठाई और पानी समझ कर मासूम के मुंह में लगा दिया। इससे कीटनाशक दवा मासूम बच्चे के मुंह में चली गई। इस दौरान परिजनों की नजर पड़ी तो आनन-फानन में उसे लेकर शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल बच्चे को ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

काफी मन्नतों के बाद हुआ बेटा

इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा गया। मां कमलेश तो बार-बार अचेत हो रही जा रही थी। बताया गया कि काफी मन्नतों के बाद एक वेटा मिला था। परिवार का हर सदस्य रो रहा था। उधर बीमार लड़की इससे बेखर थी। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग आकर परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे थे।