- बदायूं से चलकर वाया नॉवेल्टी, सेटेलाइट होते हुए लखनऊ को जाएगी

BAREILLY:

बरेली से लखनऊ आने-जाने वालों को अब साधन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। परिवहन निगम बरेली परिक्षेत्र ने प्रदेश की राजधानी के लिए एसी बस की सर्विस शुरू कर दी है। यह बस रात 8 बजे बदायूं से चलकर वाया नॉवेल्टी, सेटेलाइट होते हुए लखनऊ केसरबाग बस स्टेशन को जाएगी। जबकि, लखनऊ से सुबह 8.30 पर चलेगी।

सीट के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान

फिलहाल बरेली से लखनऊ के लिए कोई एसी और साधारण बस का संचालन नहीं हो रहा था। दिल्ली से आने वाली ही बसें ही लखनऊ को जा रही थी। जिसमें बरेली के लोगों को सीट मिलना मुश्किल हो जाता था। बस को बरेली पहुंचते-पहुंचते सीट फुल हो जाती थी। लिहाजा यात्रियों को लखनऊ जाने के लिए बस में खड़े होकर जर्नी करनी पड़ रही थी। लेकिन अब यात्रियों को सीट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि यदि यात्रियों का रिस्पांस अच्छा रहा, तो लखनऊ रूट पर बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

बदायूं टू लखनऊ

स्टॉपेज - दूरी - किराया - प्रस्थान/आगमन

बदायूं - 0 - 0 - 8 बजे रात

भमौरा - 29 - 37 - 8.40-8.50

बरेली - 53 - 67 - 9.20-9.30

सेटेलाइट - 56 - 71 - 9.40-10.10

शाहजहांपुर-139 - 192 - 12.10-12-20

सीतापुर - 229 - 280 - 2.20-2.40

केसरबाग - 316 - 389 - 4.30

लखनऊ टू बदायूं

केसरबाग - 0 - 0 - 8.30 सुबह

सीतापुर - 87 - 117 - 10.30-10-40

शाहजहांपुर - 177 - 224 - 12.40-12.45

सेटेलाइट - 260 - 323 - 2.50-3.00

बरेली - 263 - 327 - 3.10-3.40

भमौरा - 287 - 355 - 4.10-4.20

बदायूं - 316 - 389 - 5.00

लखनऊ के लिए एसी बस चलाई गयी है। अभी तक दिल्ली से आने वाली बसें ही लखनऊ जाती थी। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी प्रॉब्लम्स होती थी। जिसके देखते हुए बस चलाई गई है। आने वाले दिनों में लखनऊ रूट के लिए और भी बसें चलाई जाएंगी।

प्रभाकर मिश्रा, आरएम, परिवहन निगम