प्रेमनगर थाना के हिस्ट्रीशीटर शेरू की 19 जुलाई को इज्जतनगर में हुई थी गोली मारकर हत्या

पुलिस ने हिस्ट्रीशीट बंद करने के कागजात एसएसपी ऑफिस भेजे, जल्द होगी हिस्ट्रीशीट बंद

>BAREILLY: प्रेमनगर के हिस्ट्रीशीटर शेरू की मौत के बाद भी उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। हालांकि पुलिस ने हिस्ट्रीशीट बंद करने की प्रॉसेस शुरू कर दी और फाइल एसएसपी को भेज दी है। हत्या के 5 महीने बाद हिस्ट्रीशीटर बंद करने के मामले में पुलिस का कहना है कि प्रत्येक साल के अंत में हिस्ट्रीशीट चेक की जाती हैं जिसके बाद जिनकी मौत हो जाती है उसे बंद कर जाता है। हिस्ट्रीशीट बंद करने की प्रॉसेस लंबी होती है। इसकेचलते टाइम लगता है। इसमें डेथ सर्टिफिकेट के साथ अन्य कागजात भी तैयार किए जाते हैं।

चलाता था अवैध ऑटो स्टैंड

बता दें कि शेरू पर कई मामले दर्ज होने के बाद प्रेमनगर पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली थी। वह पहले गुंडागर्दी करता था लेकिन बाद में इज्जतनगर में अवैध आटो स्टैंड चलाने लगा था। शेरू डेयरी संचालक भी था। शेरू की 19 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अवैध स्टैंड के चलते उसकी इज्जतनगर में सिद्धार्थ नगर में घर से वापस लौटते वक्त गोली मार दी गई थी। वह गोली लगने के बाद भी काफी दूर तक बाइक चलाता ले गया था। उसकी हत्या के बाद पूरे एरिया में सनसनी फैल गई थी। पूरी रात पुलिस के तलाशने के बाद भी उसकी लाश सुबह डीआरएम ऑफिस के पीछे पड़ी मिली थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 5 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मालूम हो कि शेरू के पिता की भी 20 साल पहले हत्या कर दी गई थी। शेरू की हत्या के बाद ही उसके भाइयों ने हत्या का बदला लेने की बात कही थी।

एक हत्यारोपी की भी हो चुकी है हत्या

शेरू की हत्या के बाद भाइयों ने भाई की मौत का बदला भी ले लिया। शेरू की हत्या के कुछ दिनों बाद उसके हत्यारोपी श्याम की सुभाषनगर में महेशपुरा फाटक के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने शेरू के दोनों भाई गब्बर व अनिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन अभी तक उसके भाईयों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।