- नगर निगम ने सैटरडे को सुरेश शर्मा नगर से फिनिक्स मॉल तक चलाया अभियान

<

- नगर निगम ने सैटरडे को सुरेश शर्मा नगर से फिनिक्स मॉल तक चलाया अभियान

BAREILLY:

BAREILLY:

बहस और विवाद के बीच सैटरडे को नगर निगम ने सुरेश शर्मा नगर चौराहे से फिनिक्स मॉल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों ने अतिक्रमण प्रभारी पर दबाव बनाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान रोकने के लिए पुरजोर कोशिश की। उन्होंने कई अधिकारियों को कॉल कर अभियान रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन अधिकारियों ने अतिक्रमण प्रभारी को अतिक्रमण मुक्त सड़क करने का सख्त निर्देश दिया। जिसके बाद प्रभारी ने ताबड़तोड़ अभियान जारी रखते हुए दर्जनों सामान जब्त किए और करीब क्ख् हजार रुपए की वसूली कर नगर निगम के खाते में जमा कराए।

यहां चली कार्रवाई

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल ने बताया कि इस दौरान डॉ। ओपी शर्मा वॉर्ड और एसके मकराना मार्बल के सामान जब्त किए गए। क्वालिटी मकराना मार्बल से भ् हजार, एवन मकराना मार्बल से ख् हजार, न्यू लक्ष्मी मार्बल भ् हजार रुपए की वसूली हुई। इसके अलावा रुद्राक्ष अवैध होर्डिंग, अवैध बोर्ड, एसवी मोटर्स की अवैध होर्डिग, पतंजलि बोर्ड समेत करीब दो दर्जन से ज्यादा शॉप्स के अवैध बोर्ड जब्त किए गए। साथ ही, डीपी सिंह, शिव साई, खोखा, इकराम फैमिली नान का टीन शेड, जीजो स्पेशल वेज शॉप और राधे राधे फास्ट फूड की दीवार ध्वस्त की गई। अभियान के दौरान कर अधीक्षक आरके सिंह, राजस्व निरीक्षक विवेक कुमार, हीरा लाल, रामवीर, सत्तार अली, राम सिंह समेत पुलिस फोर्स मौजूद रही।