-सैटरडे रात अंधेरे में चुपचाप किया निर्माण, सुबह दूसरे पक्ष ने किया हंगामा

-संडे सुबह पुलिस ने निर्माण को हटवाया, अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

>BAREILLY: कोतवाली थाना एरिया के सिटी सब्जीमंडी में सैटरडे रात में कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल पर नया निर्माण कर दिया। संडे सुबह दूसरे पक्ष ने जब निर्माण देखा तो विरोध किया तो इससे तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण को ध्वस्त कर दिया और लोगों को समझाकर मामले को शांत किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर ि1लया है।

निर्माण को पुलिस ने हटाया

सुबह करीब 10 बजे सिटी सब्जीमंडी के पास एक समुदाय के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढते देख किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। पुलिस इसके बाद एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करने वालों से बात की तो पता चला की रात में किसी ने कर्मशाला के बाहर धार्मिक स्थल पर कुछ निर्माण करा दिया है। जिसका दूसरा पक्ष ने सुबह देखते हुए विरोध कर दिया। वहीं कर्मशाला की देखरेख करने वाले धनीराम ने बताया कि उन्हें धार्मिक स्थल पर निर्माण कार्य किसने किया इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है।

पहले भी हो चुका प्रयास

इस स्थान पर इससे अप्रैल में भी निर्माण की कोशिश की गई थी जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था और पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की थी। इस विवाद के बाद किला में धर्म स्थल के नाम पर गेट के निर्माण को लेकर भी हंगामा हुआ था। पुलिस ने किसी भी केस में ठोस कार्रवाई नहीं की। अगर कार्रवाई होती तो यह स्थिति नहीं होती।

धार्मिक स्थल पर रात में गुपचुप तरीके से निर्माण किया गया था। लोगों के विरोध करने पर निर्माण हटाकर मामले को शांत कर दिया गया। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

समीर सौरभ, एसपी सिटी बरेली