-बंश्ीनगला में सो रहे बडे़ भाई पर छोटे भाई ने नल के हत्थे से किया बार

-मंदिर के पुजारी को मारी गोली डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट

>BAREILLY: सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बंशीनगला में मंडे को खून बहा। एक तरफ जहां मामूली बात पर भाई ने भाई की हैंडपंप के हैंडिल से बार कर हत्या कर दी और इसके बाद मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी ओर जमीन को लेकर मंदिर के पुजारी को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल पुजारी को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया।

मामूली बात पर हुअा था विवाद

बंशीनगला निवासी डालचन्द ने बताया कि उनके चार बेटे हैं। संडे को शाम मामूली बात को लेकर बड़े बेटे मेवाराम और सत्यपाल में झगड़ा हो रहा था। दोनों में झगड़ा होता देख राम औतार उन्हें बचाने चला गया। जिसको लेकर सत्यपाल बुरा लगा और वह गाली-गलौज करने लगा। बीच-बचाव होने के बाद सभी लोग वहां से चले गए। जब सभी लोग सो रहे थे उसी समय सत्यपाल ने मौका पाकर राम औतार के सिर पर हैंडपंप के हैंडिल से बार कर दिया। जिससे राम औतार गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर जागे परिजन राम औतार को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले गए। जहां इलाज के दौरान रामअवतार ने मंडे को सुबह दम तोड़ दिया। डालचन्द ने कातिल बेटे के खिलाफ सुभाषनगर पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने डालचन्द की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बेटे के खिलाफ तहरीर

राम औतार के हैंडपंप का हैंडिल मारने के बाद जब तक परिजन शोर सुनकर जागे तब तक आरोपी भाई मौका पाकर घर से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तलाश किया लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। डालचन्द ने बताया कि राम औतार की हत्या के बाद दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई हैं। वह कातिल को सख्त सजा दिलाकर रहेंगे।

पुजारी को मारी गोली

बंशीनगला में बागेश्वर मंदिर के पुजारी कल्लू ने मोहल्ले के दबंगों ने सुबह चार बजे गोली मारकर घायल कर दिया। कल्लू ने मामले की तहरीर सुभाषनगर थाना में दे दी है। कल्लू का आरोप है कि मोहल्ले में बागेश्वर मंदिर के पास 125 गज जमीन है। जिसको लेकर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली पुजारी के गोली बाएं कान की तरफ निकल गई। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगो ने उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया।