- दो लुढ़का तापमान, मिनिमम पहुंचा 7.2 डिग्री और मैक्सिमम 19.7 डिग्री रिकॉर्ड

- अगले 48 घंटे में टेम्प्रेचर में और दो डिग्री तक गिरावट के आसार, कोहरा होगा घना

>BAREILLY: थर्सडे देर रात कोहरा इस कदर घना हुआ कि विजिबिलिटी 5 से 25 मीटर तक पहुंच गई। साथ ही, मिनिमम टेम्प्रेचर में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद से थर्सडे की रात दिसंबर माह की सबसे सर्द रात बन गई। वहीं, वेदर एक्सप‌र्ट्स ने आगामी 48 घंटे में कोहरे के और घने होने और रात में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। शीतलहर से गलन बढ़ेगी। तापमान लुढ़कने से ठंड बढ़ेगी। जिसमें दिन में धूप खिलने के बाद भी चल रही हल्की हवा भी कंपकंपाने को मजबूर करेगी।

धूप खिली पर ठंड बरकरार

फ्राइडे सुबह घना कोहरा हुआ। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलती रहीं। हालांकि दस बजे अचानक चली तेज हवा से कोहरा छट गया। दोपहर में उत्तर-पश्चिमी दिशा से शीतलहर चली। जिसने खिली धूप में भी लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। जिसने तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। शाम को गलन बढ़ी। हल्की शीतलहर भी चली। फिर देर शाम कोहरे का कहर हावी हो गया।

शासन ने पूछा क्या हुआ इंतजाम

ठंड एवं शीतलहरी पर जिला प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम के बाबत प्रमुख सचिव ने जानकारी मांगी है। जिसमें उन्होंने प्रशासन से जिले का औसत तापमान और गरीबों को वितरित की गई राहत सामग्री के बारे में डिटेल मांगी है। एडीएम एफआर मनोज कुमार ने बताया कि दिसंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 20.4 और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस है। 14 रैन बसेरों में इंतजाम किए गए हैं। 126 जगहों पर अलावा जलाए गए हैं। प्रशासन द्वारा 4350 और एनजीओ द्वारा 1700 कंबल वितरित किए गए हैं। जानकारी शासन को भेज दी गई है।

अब रातों में ठंड बढ़ेगी। तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। जिससे गलन और शीतलहर हावी हो सकती है।

डॉ। जेपी गुप्ता, डायरेक्टर, मौसम विज्ञान अनुसंधान केंद्र