- अगले सात दिनों में फिर हो सकती है झमाझम बारिश

- बारिश से पारा धड़ाम, दिन भर छाए रहे हल्के बादल

BAREILLY:

ट्यूजडे भोर में 4 घंटे तक की झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सुबह आसमान पर छाए बादलों और चल रही ठंडी हवा ने लोगों को सर्द मौसम का अहसास कराया। हालांकि छाए बादलों से बारिश की संभावना बरकरार रही। लेकिन दोपहर करीब 3 बजे सूर्यदेव ने शहरवासियों को दर्शन दिए। मौसम विभाग ने हफ्ते भर तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। बारिश के बाद तापमान में 9 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। ट्यूजडे को मैक्सिमम टेम्प्रचेर 30.1 डिग्री और मिनिमम टेम्प्रेचर 22 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

4 घंटे तक बरसी राहत

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मंडे दोपहर शहर लो प्रेशर जोन में आ गया। जिससे वेस्टर्न डिस्टर्बेस ने तेजी से प्रवेश किया। देर शाम हल्की बिजली चमकी। देर रात करीब 1 बजे हवा की रफ्तार बढ़ी तो पर्वतों के बादलों शहर पर आ जमे। भोर में करीब 4 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। फिर 5 बजे से सुबह 9 बजे तक लगातार बारिश हुई। वेधशाला के मुताबिक 35 एमएम तक की बारिश दर्ज की गई। वहीं, शहर के बाहरी इलाकों में तेज बारिश ने तपती गर्मी से काफी राहत दिलाई।

नमी दिलाएगी तपन से राहत

बारिश होने के बाद दोपहर में हल्की ठंड का अहसास हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ। जेपी गुप्ता के मुताबिक करीब हफ्ते भर तक शहर में प्रेशर जोन बना रहेगा, जिससे किसी भी समय बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट और आएगी, जिससे लोगों को तपती गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी। लेकिन दिन में धूप होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। हवा में नमी का प्रतिशत बढ़ने से हवा में हल्की ठंड का अहसास होगा। हालांकि शाम को हवा की रफ्तार 9 किमी। प्रति घंटा तक दर्ज की जाएगी।