कॉलेज प्रशासन ने कहा अब ये बर्दाशत से बाहर

सिटी मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों को समझाया

जून माह का वेतन देने की कर रहे हैं मांग

<कॉलेज प्रशासन ने कहा अब ये बर्दाशत से बाहर

सिटी मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों को समझाया

जून माह का वेतन देने की कर रहे हैं मांग

BAREILLY BAREILLY

बरेली कॉलेज में कर्मचारियों और प्रबंध समिति के बीच चल रहे जंग शांत होने का नाम नहीं ले रही है। जिसका खामियाजा स्टूडेंट्स को भुगतना पड़ रहा है। मंडे को बरेली कॉलेज में तब स्थिति तनाव पूर्ण हो गई जब अस्थाई कर्मचारियों ने अपनी मांग मनवाने के लिए कॉलेज की बिजली सप्लाई ही बाधित कर दी। कॉलेज में कॉफी देर तक बिजली न आने पर विद्युत विभाग से संपर्क किया गया। विद्युत कर्मचारी के आने के बाद सच्चाई सामने आ गई। कर्मचारियों द्वारा बिजली काटने की घटना से पूरे कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। कॉलेज में आपात मीटिंग बुलाई गई। जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों को शांति बनाए रखने के लिए कहा।

कॉलेज खुलने के बाद कटी बिजली

बरेली कॉलेज खुलने के बाद कॉलेज में एडमिशन के लिए सभी स्थाई कर्मचारी अपनी-अपनी जगहों पर पहुंच गए। अचानक बिजली चली गई और कम्प्यूटर बंद हो गए। जिसके बाद बिजली विभाग से संपर्क किया गया तब बिजली कटने की बात सामने आई।

प्रिंसिपल ने बुलाई आपात मीटिंग

कर्मचारियों द्वारा बिजली काटने के बाद प्रिंसिपल ने आपात मीटिंग बुलाई। मीटिंग में सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। बिजली काटे जाने की बात सामने आने पर सभी लोग कर्मचारियों के विरोध में आ गए और कार्रवाई करने की बात पर मीटिंग का समाप्त किया गया। बरेली कॉलेज के स्थाई कर्मचारियों ने कॉलेज में कार्य करने के लिए प्रिंसिपल से मिलकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कॉलेज में अस्थाई कर्मचारी लगातार अराजकता फैला रहे हैं। ऐसे में कार्य करना संभव नहीं है। अस्थाई कर्मचारी स्थाई कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस

बरेली कॉलेज में कर्मचारियों द्वारा बिजली काटने की घटना के बाद शुरू हुए हंगामे की सूचना मिलने पर कॉलेज में भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। कॉलेज में पुलिस देखकर आने वाले स्टूडेंट्स काफी सहमे हुए दिखे।

प्रिंसिपल ने की एसएसपी से बात

अस्थाई कर्मचारियों द्वारा कॉलेज में लगातार फैलाई जा रही अव्यवस्था से निपटने के लिए मंडे को प्रिंसिपल ने एसएसपी से बात कर कॉलेज में पुलिस तैनात करने की मांग की है।

नहीं हो सके एडमिशन

अस्थाई कर्मचारियों द्वारा कॉलेज की बिजली काटने के बाद चल रहे सेकेंड ईयर और थर्ड ईयर के एडमिशन नहीं हो सके। जिससे कॉलेज में आने वाले स्टूडेंट्स को कॉफी निराशा हुई और वे बिना फार्म जमा किए ही घरों को लौट गए।

सिटी मजिस्ट्रेट से हुई नोकझोक

कॉलेज में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और अस्थाई कर्मचारियों में जमकर नोकझोक हुई। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा डीएम के आदेश को मानने की बात कहे जाने पर कर्मचारियों ने हंगामा शुरू की दिया।

बेहोश हुए जितेंद्र

सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक के दौरान अस्थाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा बेहोश हो गए। उनके बेहोश होने पर सभी कर्मचारी उनकों को गोद में उठाकर बाहर लेकर आए। एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आज फोर्स की मौजूदगी में होंगे एडमिशन

बरेली कॉलेज में अस्थाई कर्मचारियों के हंगामे और प्रदर्शन के चलते एडमिशन प्रभावित हो रहे हैं। इसके लिए प्रिंसिपल ने प्रशासन ने फोर्स की मांग की है। ट्यूजडे से कॉलेज में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में एडमिशन शुरू किए जाएंगे।