- मच गया हड़कंप, सहम गए कर्मचारी, पर गा‌र्ड्स कुत्तों के साथ सेंकते रहे धूप

>BAREILLY: कलेक्ट्रेट परिसर में फ्राइडे दोपहर करीब 3 बजे अवारा कुत्ते ने ऐसा आतंक मचाया कि लोग कांप उठे। कुत्ते कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत चार अन्य लोगों को भी दौड़ाकर बुरी तरह काट लिया। हालांकि, मौजूद सिक्योरिटी गार्ड किसी तरह आवारा कुत्ते को बाहर भगाया। भगाने के बाद भी किसी गेट से कुत्ते का कलेक्ट्रेट में घुसने की जानकारी मिली तो हर कोई सहम गया। एक विभाग से दूसरे विभाग में जाने में कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। वहीं इस घटनाक्रम के बाद यह भी देखना को मिला कि सुरक्षा में लगे गा‌र्ड्स धूप सेंकते हुए दिखे और उनके ईद-गिर्द कुत्ता बैठा हुआ था।

आते ही कर दिया अटैक

फ्राइडे दोपहर करीब 3 बजे कलेक्ट्रेट में अचानक बाहर से एक कुत्ता घुस आया। उसने घुसते ही गेट पर ही खड़े तीन वकील, एक पुलिसकर्मी और एक कलेक्ट्रेट कर्मचारी पर हमला कर काट लिया। कलेक्ट्रेट में नाजिर विभाग में तैनात क र्मचारी गोविंद ने बताया कि वह किसी काम से एडीएम ऑफिस की तरफ गए थे। वापस लौटते वक्त गेट के पास ही कुत्ते ने काट लिया। सबसे पहले कुत्ते ने सब पुलिसकर्मी को काटा और फिर अन्य लोगों को काटा।

सिक्योरिटी रही नदारद

कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट के अंदर हंगामा या प्रदर्शन से रोकने के लिए करीब 4 गार्ड तैनात थे। कुत्ते के आतंक मचाने के दौरान वहां एक भी गार्ड मौजूद नहीं था। एक-एक करके कुत्ते ने करीब 5 मिनट के भीतर 5 लोगों को काट लिया। कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर गार्ड पहुंचे और कुत्तों को भगाया।

नहीं लिया सबक

एक तरफ कुत्तों ने कई लोगों पर हमला कर दिया तो वहीं गार्ड्स लापरवाही बरतते दिखे। एडीएम-ई, खनन विभाग और निर्वाचन कार्यालय के ठीक सामने बने राज्य कर्मचारी कैंटीन के परिसर में दो कुत्ते आराम फरमाते हुए मिले। वहीं के पास चंद कदमों पर कुत्ते के काटने का जिक्र करते धूप सेंक रहे थे। गौरतलब है कि महज 5 मिनट तक चले कुत्ते के आतंक ने कलेक्ट्रेट में सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। अगर गा‌र्ड्स अभी भी सतर्क नहीं हुए तो आने वाले दिनों में अन्य लोग भी कुत्तों के हमले के शिकार बन सकते हैं।