बरेली (ब्यूरो)। बॉडी को हेल्दी और ब्यूटीफाई करने के लिए कैरेट अहम रोल प्ले करता है। इसमें कई तरह के मिनिरल्स और विटामिन्स होते हैैं। डॉक्टर और डायटीशियन तो गाजर को एक सुपर फू ड मानते हैं। गाजर न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि स्किन को कई तरह के फायदे देता है। कैरेट बॉडी में कई एंटीबॉडीज बनाने में भी मददगार है।

अंतरराष्ट्रीय गाजर दिवस
चार अप्रैल 2003 में अंतरराष्ट्रीय गाजर दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इसका मकसद था लोगों को गाजर के फायदे बताना। इसके जरिए लोगों के बीच इसका एक अच्छा पर्सपेक्टिव मेंटेन करना भी था। लोगों के बीच इसकी पॉपुलैरिटी 2012 में और भी बढ़ गई जब लोगों ने इसे एक डे के रूप में मनाना शुरू किया।

दिल का है दोस्त
गाजर हार्ट के लिए काफी फायदेमंद है। इसे खाने से कोरोनरी हार्ट डिसीज होने की पॉसिबिलिटी कम हो जाती है। गाजर में कई तरह के मिनिरल पाए जाते हैं। जैसे कि पोटैशियम। यह बॉडी में सोडियम लेवल को बैलेंस करने करने में भी मदद करता है। इसके अलावा ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कंट्रोल करता है। इससे हार्ट रिलेटिड प्रॉब्लम होने का खतरा कम हो जाता है। गाजर खाने से बॉडी में एंटीऑक्सीडेंट का इफैक्ट बढ़ जाता है।

पेट के लिए फायदेमंद
गाजर में काफी मात्रा में फाइबर होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर करता है। डाइटीशियन रोजी जैदी ने बताया कि खाने के साथ गाजर खाना काफी हेल्पफुल होता है। यह कब्ज रिलेटिड प्रॉब्लम को भी दूर करता है।

इम्यून सिस्टम को करता बेहतर
गाजर में विटामिन-सी और बीटा-कैरोटीन होने की वजह के बॉडी के लिए यह काफी हेल्पफुल होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता हैं। इसलिए पर्सन को डेली कम से कम एक गाजर खाना चाहिए। इसे खाने या पीने से इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है। इसमे एंटी-एलर्जी के गुण पाए जाते हैं, जो बॉडी को बैक्टीरिया, वायरस आदि से बचाता है।

गाजर के यूज
-गाजर का हलवा
-गाजर की सब्जी
-गाजर का जूस
-गाजर का अचार
-खीर
-सलाद

चार रंगों की है गाजर
- लाल
- बैैंगनी
- नारंगी
- पिंक

गाजर के न्यूट्रिशनल फैक्ट
गाजर कई तरह के विटामिन और मिनिरल कंटेन करता है, जो बॉडी को कई तरह की डिसीज से प्रिवेंट करता है।
-विटामिन ए
-विटामिन सी
-बायोटिन
-विटामिन के 1
-पोटैशियम
-विटामिन बी6
-जेक्सैचि
-डाइटरी फाइबर
-कैलशियम
-ल्यूटिन

कैंसर को हराने में मददगार
रोजाना गाजर खाना कैंसर के खतरे को कम करता है। गाजर में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कि नाम करोटिनाइड और एंथोसाइएनिन है। यह बॉडी में हानिकारक इंफ्रारेडिकल्स से लडऩे में मदद करता हैं। कैंसर से लडऩे में दोनों एंटीऑक्सीडेंट बहुत ही इंपॉर्टेंट रोल प्ले करते हैं। इसके अलावा गाजर में गाजर के कलर का भी बहुत अहम रोल होता है। जैसे कि येलो गाजर में जैैंथोफिल्स, पिगमेंट होता है जो विजन को बेहतर करता है। रेड कलर की गाजर में लाइकोफिन होता है, जो कि टमाटर में पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट पिगमेंट हार्ट डिसीज और कैंसर से लडऩे में मदद करता है। बैंगनी रंग की गाजर में एंथोसाइनिन होता है। यहीं एंटीऑक्सीडेंट ब्लूबैरी में पाई जाती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेट्री इफैक्ट होते हैैं।

गाजर का इतिहास
विकीपीडिया के अनुसार गाजर एक जंगली सब्जी है। गाजर का मूल केंद्र सेंट्रल एशिया माना जाता है। इसमें ईरान, अफ गानिस्तान, तजाकिस्तान, उच्बेकिस्तान, उत्तर पश्चिमी भारत शामिल थे। वहीं कई का यह भी मानना है कि गाजर की मूल उत्पत्ति स्थल पंजाब और कश्मीर की पहाडियों से हुई है। यहां अभी भी कुछ जंगली नस्लें पाई जाती हैं। इसके अलावा गाजर आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का भी हिस्सा है।

डायबिटीज को करता है कंट्रोल
डायटीशियन रोजी जैदी ने बताया कि अगर पेशेंट का शुगर लेवल सहीं है और कंट्रोल है तो आराम से गाजर खा सकते हैैं। नई रिसर्च में भी यह प्रूवेन है। डायबिटिक पेशेंट्स के लिए भी गाजर काफी हेल्पफुल होता है। यह शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। डायबिटीज के पेशेंट्स को गाजर खाने की सलह दी जाती है। पेशेंट्स को गाजर के साथ बिना स्टार्च वाली सब्जी खाने की सलाह दी जाती है।

कर्मचंद खाता था गाजर
दूरदर्शन पर कर्मचंद नाम का एक सीरियल आता था। इसमें कर्मचंद का रोल पंकज कपूर ने किया था। ये जासूस अपनी डिलाइटफुल ह्यूमर मिक्स लॉजिक के साथ मुश्किल केस सॉल्व करता था। कर्मचंद गाजर खाने का बहुत शोकीन होता है। वह किसी भी काम में सबसे पहले गाजर खाता था। उसके बाद ही काम के करने की शुरुआत करता था।

खरगोश को पसंद है गाजर
खरगोश एक ऐसा जानवर है, जिसे गाजर खाना बहुत ही पसंद है। इसके अलावा उसे जड़ वाली सब्जियां भी काफी पसंद होती हैं, लेकिन कई रिसर्च में यह पाया गया है कि खरगोश के लिए गाजर कुतरना डेंजरस होता है। गाजर मीठा होता है और उनके दांतों के लिए काफी नुकसानदायक है। वह उनके दांतों को मोटा बना देता है।

स्किन के लिए फ ायदेमंद
गाजर आंखों और स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह स्किन के लिए नेचुरल ब्यूटीफिकेशन प्रोडेक्ट की तरह काम करता है। इसके अलावा ये आंखों को राहत पहुंचाने में मदद करता है। गाजर मोतियाबिंद और अदर प्रॉब्लम्स को भी कम करता है।

गाजर बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ बॉडी में होने वाली कई परेशानियों को कम करता है बल्कि स्किन को ब्यूटीफाई करने में भी हेल्प करता है। वैसे तो पर्सन को हर तरह के फल और सब्जी का सेवन करना चाहिए।
डॉ। रोजी जैदी, डाइटीशियन

गारज काफी हेल्दी और अच्छा होता है। ठंड में हमारे यहां इसका हलवा बनाया जाता है। वहीं गर्मी में इसका मिक्स वेजिटेबल जूस पीना काफी हेल्दी होता है।
नेहा यदुवंशी


कैरट स्किन के लिए काफी हेल्दी होता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैैं। इसके अलावा इसका अचार भी काफी अच्छा होता है। वैसे तो इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि सलाद, जूस और ब्यूटी प्रोडेक्ट के रूप में।
अक्षरा विजय