-नीदरलैंड से एक लड़की की तलाश में आया है बरेली

BAREILLY: नीदरलैंड निवासी रिचर्ड ने लड़की को तलाशने के लिए अब मंदिरों में जाने का फैसला लिया है। वह वेडनसडे को कुछ मंदिरों में भी गए। रिचर्ड कई दिनों से बरेली के एक होटल में ठहरे हैं। वह प्रशासन से भी मदद मांग चुके हैं लेकिन उनके अभी तक के प्रयास विफल हुए हैं।

एडीएम सिटी से मिले थे

बता दें कि नीदरलैंड निवासी रिचर्ड की करीब 5 वर्ष पहले बनारस में एक लड़की से मुलाकात हुई थी। वह 5 दिन उसके साथ भी रहे थे। इस दौरान नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल भी ट्रांसफर हुआ था। उसके बाद वह नीदरलैंड वापस चले गए थे और लड़की से संपर्क टूट गया था। वह लड़की की तलाश के लिए बरेली पहुंचे और कई स्कूलों में उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली, जिसके बाद रिचर्ड एडीएम सिटी से मिले थे। एडीएम सिटी भी सिर्फ नाम होने से लड़की की तलाश करने से मदद में असफल रहे।

स्कूल में कर चुके हैं सर्च

रिचर्ड ने बताया कि लड़की ने उनसे स्कूल में जॉब करना बताया था। उसने बताया था कि वह बरेली के मंदिरों में भी जाती थी। इसी वजह से पहले उन्होंने स्कूल में तलाश की लेकिन लड़की नहीं मिली। वह अब मंदिरों में लड़की की तलाश करेंगे। वह पुजारियों से भी पूछेंगे। रिचर्ड का कहना है कि वह लड़की की तलाश के हर संभव प्रयास करेंगे।