मौर्य विकास मंच की ओर से 12वें सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन

<मौर्य विकास मंच की ओर से क्ख्वें सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन

BareillyBareilly:मौर्य विकास संस्था की ओर से क्ख्वें सामूहिक विवाह का आयोजन संडे को अशोक नगर स्थित मौर्य छात्रावास में हुआ। सामूहिक आर्दश विवाह में एक साथ क्म् जोड़े वर माला डालकर सात जन्मों के बंधन में बंध गए।

धूमधाम से निकाली गई बारात

विवाह स्थल पर जैसे ही क्म् दूल्हे एक साथ पहुंचे तो प्रबंध समिति की ओर से डीजे और ढोल-ताशे की धुन के साथ भव्य बारात निकाली गई। दूल्हों पर मंडप में पहुंचने के पहले कन्या पक्ष की ओर से फूलों की वर्षा हो रही थी। बारातियों और आयोजकों ने जमकर डांस भी किया।

आकर्षक तरीके से सजाया मंडप

सामूहिक आर्दश विवाह समारोह में प्रबंध समिति की ओर से क्म् मंडप को आकर्षक फूलों और बहुरंगी झालरों से सजाया गया था। बाराती और घरातियों के बैठने के लिए स्पेशल व्यवस्था की गई थी।

बारातियों का हुआ भव्य स्वागत

मौर्य विकास संस्था की ओर से बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। बारात जैसे ही द्वार पर पहुंची दूल्हे के परिजनों को संस्था के पदाधिकारियों ने माला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। बारातियों ने भी उन्हें गले लगाकर उनका मान बढ़ाया।

वर-वधु को दिया उपहार

विवाह संपन्न होने के बाद संस्था की ओर से वर-वधु को घरेलू वस्तुओं के अलावा दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं को उपहार के रूप में दिया गया। महिला पदाधिकारियों ने दुल्हन को सुहाग का सामान दिया।

मुख्य अतिथि ने दिया आशीर्वाद

विवाह संपन्न होने के बाद समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ। धर्म सिंह सैनी ने वर-वधु को आर्शीवाद दिया और कहा कि यह इसी जन्म का रिश्ता नहीं सातों जन्मों का है। हर सुख-दुख में सामंजस्य बनाए रखने की नसीहत दी।

स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

विदाई की जब बेला आई तो संस्था के अध्यक्ष रमेश मौर्य व अन्य पदाधिकारियों ने दूल्हा और दुल्हन को स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने और घर परिवार में गंदगी न करने का संकल्प दिलाया।