- कमिश्नर ने जारी किया आदेश, ईको फ्रेंडली होम बनाने की तैयार की कार्य योजना

- मंडल के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा प्रयास

बरेली : शहर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गवर्नमेंट अब आपके घरों में ईको फेंडली स्टे होम बनाएगी जिसका रेंट आपको ही मिलेगा। वहीं इसके लिए आपको कोई चार्ज भी नहीं देना होगा। शासन के आदेश पर डिस्ट्रिक्ट प्रशासन अब पर्यटन स्थल के आस-पास ईको फ्रेंडली स्टे होम बनाएगा। वहीं कमिश्नर ने पर्यटन विभाग को स्टे होम बनाने की कार्य योजना तैयार करने का आदेश दिया है।

दोनों को होगा फायदा

ईको फ्रेंडली स्टे होम में खास बात यह है कि यह आपके घरों में ही बनेंगे। जिससे डिस्ट्रिक्ट प्रशासन और आपको यानि दोनों को फायदा होगा। क्योंकि जो भी टूरिस्ट आपके घर में रुकेगा वो आपको रेंट देगा और जहां घूमने जाएगा वहां का रेंट गवर्नमेंट में अकाउंट में जाएगा।

टूरिज्म डिपार्टमेंट करेगा सिलेक्शन

बरेलियंस और गैर डिस्ट्रिक्ट के लोगों को योजना का लाभ मिल सके इसके तहत पर्यटन विभाग को आदेशित कर कहा गया है जहां भी स्टे होम बनाए जाएंगे उसको चयन तो पर्यटन विभाग कर सकता है लेकिन यह वहां रहने वाले लोगों के आवासों में विकसित किए जाएंगे जिससे लोगों को इसका फायदा होगा। यहां आने वाले पर्यटक यहां ठहरेंगे इसका रेंट मकान मालिक वसूल करेगा।

पर्यावरण सरंक्षण का संदेश जरू

स्टे होम योजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यावरण सरंक्षण पर भी फोकस करना होगा। पर्यटन विभाग को आदेशित किया गया गया है कि होम स्टे का निर्माण के दौरान पर्यावरण सरंक्षण अवेयरनेस बैनर-पोस्टर के साथ वॉल पेंटिंग कराना अनिवार्य है।

यहां बनाएं जाएंगे स्टे होम

बरेली के अहिच्छत्र, पीलीभीत के चूका पिकनिक स्पॉट, शाहजहांपुर हनुमत धाम, शहीद रामप्रसाद बिस्मिल पर्यटन पार्क को आसपास स्टे होम बनाने की सूची तैयार कर ली गई है।

बढ़ेगा पर्यटन, मिलेगी पहचान

मंडल की बात करें तो बाहरी देशों और देश भर से पर्यटक का रूझान चूका और अहिच्छत्र की ओर ज्यादा देखा गया है लेकिन सबसे ज्यादा समस्या पर्यटकों को यहां ठहरने की होती थी लेकिन इस योजना के अमल में आने के बाद काफी हद तक पर्यटकों की परेशानी दूर होगी।

जल्द शुरु होगा स्टे होम का निर्माण

प्रशासन को शासन की ओर से होम स्टे योजना के तहत कार्य योजना तैयार करने को आदेशित कर दिया है। प्रशासन की ओर एक माह में कार्य योजना तैयार कर अगले माह से होम स्टे बनाने का कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

पर्यटन और पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए मंडल में ईको फ्रेंडली स्टे होम बनाने की योजना की शुरुआत की जा रही है। पर्यटन विभाग को इसकी जिम्मेदारी दे दी गई है। कार्य योजना के बाद निर्माण शुरु किया जाएगा।

रणवीर प्रसाद, कमिश्नर