- वन निगम, बिजली विभाग ने पकड़ी रफ्तार, तेजी से हो रही प्रगति

- मुख्यमंत्री के संभावित दौरा को देखते हुए हरकत में आए अधिकारी

<- वन निगम, बिजली विभाग ने पकड़ी रफ्तार, तेजी से हो रही प्रगति

- मुख्यमंत्री के संभावित दौरा को देखते हुए हरकत में आए अधिकारी

BAREILLY:

BAREILLY:

नए साल के तोहफे के तौर पर पीडब्ल्यूडी शहरवासियों को बरेली बदायूं फोरलेन सौंपेगा। क्योंकि फोरलेन निर्माण कार्य तेजी के साथ शुरू हो गया है। पोल शिफ्टिंग और पेड़ों की कटान ने रफ्तार पकड़ ली है। अधिकारियों के अनुसार बरेली से करीब ख्ख् किमी। तक फोरलेन फ्क् दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को अल्टीमेटम जारी किया गया है। उन्होंने दो पालियों में काम शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के संभावित दौरा की वजह से साख बरकरार रखने के लिए काम तेजी से शुरू है।

विभाग के बदले तेवर

करीब हफ्ते भर पहले पीडब्ल्यूडी ने वन निगम और बिजली विभाग को काम में तेजी लाने की चेतावनी दी थी। क्योंकि विभागों की टकराहट और अनदेखी की वजह से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। बता दें कि ब् दिसंबर को शासन ने पीब्ल्यूडी को पत्र लिखकर प्रपोजल के अनुसार निर्माण के लिए जारी पूरे बजट के निर्माण कार्यो की प्रगति रिपोर्ट मांगी थी। पिछले करीब 8 महीनों से ठेकेदार, वन निगम, बिजली विभाग अपने कार्यो को एक दूसरे पर डालकर पल्ला झाड़ रहे थे। लेकिन शासन द्वारा जारी पत्र के बाद पीडब्ल्यूडी के तेवर बदले और उन्होंने सभी को निर्माण कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। साथ ही, कार्य में लापरवाही बरतने पर शासन को वर्तमान प्रगति रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी थी।

फ्00 पोल की होनी थी शिफ्टिंग

ब्ब् किमी। के बरेली बदायू मार्ग में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के पास करीब ख्क् किमी। तक निर्माण कार्य का अनुबंध है। शेष ख्फ् किमी। बदायूं प्रांतीय खंड के पास है। बरेली प्रांतीय खंड के तहत करीब फ् सौ पोल शिफ्ट किए जाने शेष थे। जिसमें से ब् दिनों में तेजी से काम किया गया है। करीब ख्भ् पोल शिफ्ट हो गए हैं। पोल शिफ्ट हुए तो पेड़ों की कटान ने तेजी पकड़ी। जिससे स्पेस मिलते ही ठेकेदारों ने निर्माण कार्य दो पालियों में कराना शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री की प्राथमिक सूची

बरेली बदायूं फोरलेन निर्माण मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में हैं। जिसे लेकर पिछले दिनों जनप्रतिनिधियों, मुख्य सचिव और प्रभारी मंत्री ने शहर का दौरा कर प्रगति के बारे में जानकारी ली थी। वहीं, मुख्यमंत्री ने भी पिछले दिनों हुए दौरा के दौरान जल्द ही फोरलेन लोकार्पण करने का वायदा किया था। शासन की सूचना के मुताबिक फ्0 दिसंबर के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगे।

फ्0 दिसंबर के बाद मुख्यमंत्री का संभावित दौरा है। दौरे से पहले बरेली बदायूं फोरलेन का निर्माण काफी हद तक पूरा कर लिया जाएगा।

संजीव भारद्वाज, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी