-शहर में गणपति विसर्जन की धूम, समितियों ने देर शाम रामगंगा में किया विसर्जन

शहर से निकली कई शोभायात्रा, गणपति के लगाए जयकारे, भक्ति में डूबे गणेश के भक्त

<-शहर में गणपति विसर्जन की धूम, समितियों ने देर शाम रामगंगा में किया विसर्जन

शहर से निकली कई शोभायात्रा, गणपति के लगाए जयकारे, भक्ति में डूबे गणेश के भक्त

BAREILLY:

BAREILLY:

जय गणेश देवा, अगली बरस तू जल्दी आना व गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया के जयकारों से वेडनसडे को शहर गूंजता रहा। मौका था, गणेश चतुर्थी स्थापित गणेश प्रतिमा विसर्जन का। इस दौरान श्रद्धालु आस्था में डूबे नजर आए। समितियों ने विशाल शोभायात्रा संग देर रात रामगंगा पहुंचे और गणेश विसर्जन किया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने जमकर गणेश के जयकारे लगाए। शहर का माहौल भक्तिमय हो गया था।

नाचते गाते झूमते िकया विसर्जन

शोभायात्रा में स्थानीय भक्तों और श्रद्धालुओं समेत महाराष्ट्र से शहर आए लोगों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा की शुरुआत घी मंडी से होकर, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, साहूकारा होते हुए किला फाटक पर संपन्न हुई। फिर शोभायात्रा विसर्जन के लिए रामगंगा रवाना हो गई। इसमें शामिल सैंकडों लोगों ने महाराष्ट्र से आए बैंड बाजों की धुन पर झूमते नाचते नजर आए। वहीं, एक दूसरे पर गुलाल फेंककर होली खेली। विसर्जन के लिए आयोजित प्रतियोगिता में सौ से ज्यादा जगहों पर मटकी फोड़ी गई। इसमें युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। गणेश की विशाल प्रतिमाओं के साथ ही घरों से विसर्जन के लिए रामगंगा जाती हुई गणेश की छोटी प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। विसर्जन में श्री शिव गणेश सेवा समिति, गणेश महोत्सव समिति शाहदाना, खंडेलवाल मंदिर नया टोला, खत्रियान गणेश समिति बांसमंडी, श्री गणेश देवा मेवामंडी, श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर दरगईया गली और कटरा चांद खां समेत क्ब् समितियों ने हिस्सा लिया।

शोभायात्रा में दिखी मराठा झलक

मराठा बुलियन एसोसिएशन ने गणेश विसर्जन के शुभ मौके पर महाराष्ट्र के सांगली से जय महाराष्ट्र बैंड पार्टी बुलाई थी। जिसमें म्0 गोविन्दाओं और ख्0 कलाकारों ने शोभायात्रा में अपना हुनर दिखाया। बैंड पार्टी में शामिल कलाकारों ने मंजीरा और झांझर की धुन पर पारंपरिक नृत्य और पुष्पवर्षा किया। शहर में कई जगह झांकियां भी निकाली। जिसमें श्री गणेश परिवार, राधा कृष्ण व अन्य देवी देवताओं की झांकियां शामिल थीं। अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान महाराष्ट्र गोविंदाओं ने करीब ख्0 और स्थानीय टीमों ने भी बढ़चढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।