BAREILLY: गोल्ड का ट्रेंड तो एवरग्रीन है। टाइम के साथ अगर कुछ चेंज होता है तो बस उनकी डिजाइन। इन दिनों कंटेम्पररी डिजाइंस ज्यादा ट्रेंड में है फिर वह चाहे हेवी गोल्ड ज्वैलरी हो या फिर लाइट। बढ़ते गोल्ड प्राइसेस की वजह से इन दिनों लाइट वेट गोल्ड ज्वैलरी पर मेकर्स और बायर्स का फोकस ज्यादा रहता है। इनमें भी कस्टमर्स के पास ढेरों ऐसी डिजाइंस के ऑप्शंस मौजूद हैं, जिसमें सेलेक्ट करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। 22 कैरेट गो‌र्ल्ड ज्वैलरी के अलावा 18 कैरेट और यहां तक कि 14 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी भी लोगों को भी काफी अट्रैक्ट कर रही है।

गोल्ड फैक्ट्स

- प्योर गोल्ड बहुत सॉफ्ट और 24 कैरेट का होता है। इसीलिए इसकी ज्वैलरी कॉपर जैसे मेटल के साथ मिक्स कर बनाई जाती है।

- रोज गोल्ड ज्वैलरी के लिए गोल्ड ज्वैलरी में कॉपर को मिक्स करके इसे पिंकिश कलर दिया जाता है।

- ऐसा माना जाता है कि धरती का 80 परसेंट गोल्ड अभी भी अंडरग्राउंड ही है।

- साउथ अफ्रीका गोल्ड का हाइएस्ट प्रोड्यूसर है। अब चाइना भी गोल्ड प्रोड्यूस करने वाले देशों में शामिल हो गया है।

- एक औंस गोल्ड को बीट करके सौ स्क्वॉयर फीट की शीट में कन्वर्ट किया जा सकता है।

लाइट गोल्ड की डिमांड

- लाइट गोल्ड ज्वैलरी, टॉप्स, रिंग, इयरिंग गोल्ड मिक्स की सर्वाधिक डिमांड है।

- ज्वैलर्स ने मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई की बनी ज्वैलरी का स्टॉक मंगाया है।

- बरेली सेंटर प्वॉइंट है जहां रामपुर, शाहजहांपुर, आंवला, फरीदपुर, बहेड़ी से कस्टमर्स आते हैं।

- मध्य आय वर्ग के लिए आलमगिरी गंज, बड़ा बाजार, सुभाषनगर, राजेंद नगर बेस्ट ऑप्शन है।

- उच्च आय वर्ग के लिए सिविल लाइंस बेस्ट है। क्योंकि बड़े शोरूम सिविल लाइंस में ही हैं।

बेस्ट आउटलेट्स

झंकार ज्वैलर्स

एड्रेस - सिविल लाइंस, अपोजिट हनुमान मंदिर

कॉन्टैक्ट - सिद्धार्थ अग्रवाल, ओनर, 0581-2451140

रिलायंस ज्वैलर्स

एड्रेस - सिविल लाइंस, अपोजिट सैनिक पेट्रोल पंप

कॉन्टैक्ट - विनय विलेचर, स्टोर मैनेजर, 8126517615