- सरकार ने महिलाओं, पुरुष और युवतियों के लिए तय किया गोल्ड रखने की लिमिट

BAREILLY:

कालाधन पर लगाम लगाने की नीति के तहत केंद्र सरकार एक के बाद एक घोषणाएं कर रही है। थर्सडे को सरकार ने गोल्ड को लेकर भी एक नया फैसला जारी कर दिया। शादीशुदा महिलाएं 500 ग्राम, ग‌र्ल्स 250 ग्राम और जेंट्स 100 ग्राम गोल्ड अपने पास रख सकते है। मानक से अधिक गोल्ड रखने पर उन्हें प्रूफ देना होगा। अन्यथा उन पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्स और जुर्माना लगा सकता है। सरकार के इस फैसले पर क्या है शहर के लोगों की राय आइए जानते हैं।

आकर्षण का है केंद्र

शहर की शादीशुदा महिलाएं इसे दूरदर्शी फैसला नहीं मान रही हैं। उनका कहना है कि ज्वैलरी महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। भारतीय महिलाओं की आदत में शुमार है। यही नहीं अपने बुरे वक्त के लिए भी लोग ज्वैलरी बचा कर रखते है। कोई मजबूरी होने पर ही उसे बेचते हैं। ऐसे में सरकार का यह फैसला सही नहीं है। हालांकि, कुछ लोग सरकार के इस फैसले का स्वागत भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे बहुत हद तक करप्शन रुकेगा।

यह फैसला सही नहीं है। इतिहास रहा है कि भारतीय महिलाएं अपने पास ज्वैलरी रखना पसंद कर करती है। ऐसे में उसे एक दायरे में बांधना उचित नहीं हैं।

डॉ। रीना अग्रवाल, एचओडी इकोनॉमिक्स, बीसीबी

गोल्ड इज गोल्ड सरकार के इस फैसले से पता चलेगा कि गोल्ड रखने के सही हकदार कौन हैं।

आयुषी गौड़, स्टूडेंट

भारत जैसे देश में इस तरह की वैधता उचित नहीं है। कभी सोने की चिडि़या कहे जाने वाले इस देश में गोल्ड की कमी नहीं है। आज भी लोगों के पास पुरखों की ज्वैलरी पड़ी हुई है।

राजेश जसोरिया, व्यापारी नेता

यह फैसला लोगों की स्वतंत्रता का हनन करने जैसा है। कौन कितना गोल्ड रखे या नहीं रखे यह उचित नहीं।

संजय आनंद, ज्वैलर्स