- शुभ मुहूर्त में पारंपरिक तरीके से मनाया भाई-दूज

- बहनों ने भाई को तिलक कर मांगी दीर्घायु की मन्नत

BAREILLY: भैया दूज के मौके पर ट्यूजडे को भाई-बहनों का प्यार देखते ही बना। पारंपरिक तरीके से इस पर्व को सेलीब्रेट कर भाई-बहनों ने एक दूसरे के प्रति अटूट बंधन और स्नेह को व्यक्त किया। बहनों ने जहां अपने भाइयों को दीर्घायु और सदा खुश रहने का आर्शीवचन दिया। वहीं भाइयों ने भी अपनी प्यारी बहनों को गिफ्ट प्रजेंट कर उनकी हर स्थिति में साथ देने का प्रण लिया। भाई बहनों का यूं ही प्यार बना रहे इसके लिए मंदिर जाकर भाई-बहनों ने मत्थे भी टेके।

पारंपरिक तरीके से मनाया

शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने भाई को आसन पर बिठाया। पूजा की थाली में अच्छे तरीके से मिठाई, गिफ्ट, नारियल, पकवान, रक्षा, रोली, खिलौने, फूलों से सजा रखा था। सबसे पहले बहनों ने अपने प्यारे भाईयों को टीका लगाया। फिर आरती उतार कर उनकी खुशहाली और लंबी उम्र की भगवान से कामना की। भाईयों ने भी अपने बहनों को उनके पसंदीदा गिफ्ट प्रजेंट किए। किसी ने बहनों को उनका फेवरेट चॉकलेट तो किसी ने ड्रेसेज दिए। बहन की पसंद का ख्याल रखते हुए भाईयों ने अपनी बहनों को शॉपिंग भी करायी।

भाई के पसंद के बने पकवान

भाई दूज पर अपने भाईयों को उनकी पसंद के पकवान की तैयारी बहनों ने सुबह से ही शुरु कर दी थी। खीर, पुरी, कचौड़ी, पसंदीदा मिठाइयां खुद ही तैयार करके रख लिए थे। जिसे पूजन के बाद भाईयों को खिलाया। जो भाई घर से दूर रहे उनकी बहन ने पूरे विधि-विधान के साथ फोटो पर तिलक लगाकर या फोन से बात की। भाई दूज के मौके पर सिटी के प्रमुख मंदिरों हनुमान मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर सहित आदि मंदिरों में जाकर ईश्वर के आशीर्वाद प्राप्त किए।