-डिस्ट्रिक्ट में जगह-जगह होलिका को अराजकतत्वों से खतरा

-सिक्योरिटी के लिए पुलिस बनाएगी 5-5 लोगों की कमेटी

<-डिस्ट्रिक्ट में जगह-जगह होलिका को अराजकतत्वों से खतरा

-सिक्योरिटी के लिए पुलिस बनाएगी भ्-भ् लोगों की कमेटी

BAREILLY: BAREILLY: डिस्ट्रिक्ट में होलिकाओं को अराजकतत्वों से खतरा है, जो मुहूर्त से पहले होलिका को जलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं। लिहाजा, पुलिस अधिकारी गांव-गांव प्रबुद्धजनों से मीटिंग कर एक कमेटी बनाएंगे, जो होलिका की रखवाली करेगी। इस क्रम में एसएसपी जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर एसपी सिटी समीर सौरभ और एसपी रुरल यमुना प्रसाद ने सभी थाना प्रभारियों को कमेटी बनाने के निर्देश जारी किए हैं।

शहर में करीब ब्700 लोग बनेंगे पहरेदार

बरेली में बीते साल दो-तीन स्थानों पर होलिका दहन से पहले होलिका में आग लगा दी गई थी, जिसकी वजह से लोगों में गुस्सा हो गया था और लोगों ने हंगामा किया था। किसी तरह से पुलिस ने माहौल शांत किया था। पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए ही इस बार पुलिस ने पब्लिक को ही इसकी सिक्योरिटी की जिम्मेदारी देने की तैयारी की है। बरेली शहर की ही बात करें तो यहां 899 स्थानों पर होलिका रखी गई हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो ब्भ्00 पब्लिक के लोग कमेटियों में शामिल होंगे और अपने एरिया की होलिका की निगरानी करेंगी। इसी तरह से गांवों में भी हजारों की संख्या में लोग होलिका की निगरानी करेंगे। कमेटी के मेंबर्स की रोस्टर बनाकर ड्यूटी भी लगाई जाएगी। पब्लिक के साथ पुलिसकर्मी और होमगार्ड भी एरिया में सिक्योरिटी के लिए लगाए जाएंगे।

होली पर कोई विवाद न हो इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। सभी एरिया में होलिका की निगरानी के लिए भ्-भ् लोगों की कमेटी बनाई जा रही है।

समीर सौरभ, एसपी सिटी बरेली