-केमिकल रंगों से बचाने के लिए मार्केट में आए वेजिटेबल और फ्रूटस कलर

BAREILLY:

होली को लेकर मार्केट में रौनक बढ़ गई है। गुलाल, कलर, पिचकारी की दुकानों पर ही नहीं गारमेंट्स मार्केट में भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुट रही है। पसंदीदा सामान की शॉपिंग के लिए लोग अपने फैमिली, रिलेटिव और फ्रेंड्स के साथ मार्केट में निकल रहे हैं। खास बात यह है कि हर्बल गुलाल और कलर का मार्केट इस बार गर्म है। ज्यादातर शॉप पर हर्बल कलर ही देखने को मिल रहे हैं। लोगों की उमड़ रही भीड़ को देखते हुए इस बार होली पर अच्छा टर्नओवर होने का अनुमान व्यापारी लगा रहे हैं।

हर्बल, वेिजटेबल रंग

होली के समय मौसम का मिजाज भी कुछ बदला रहता है जिससे पेरेंट्स बच्चों को पानी वाले रंग से होली खेलने से रोकते हैं, लेकिन इस बार मार्केट में हर्बल, वेजिटेबल के साथ साथ फ्रूट्स कलर भी उपलब्ध हैं। जिसमें पानी की कोई जरूरत नहीं है और इससे अब बच्चे बीमार भी नहीं होंगे। जो लोग हर बार पानी के रंग से होली खेलने में झिझकते थे या बहाने से पक्के रंग से होली खेलने को मना कर देते थे इस बार उनके लिए बचने का कोई ऑप्शन नहीं है। क्योंकि मार्केट में इस बार गुलाल की भी पिचकारियां आ गई हैं। ऐसे में बच्चे कभी भी आपके ऊपर पिचकारी चला सकते हैं।

दुकानों में स्टॉक है फुल

चूंकि, होली में ज्यादा दिन नहीं रह गया है सो दुकानदारों ने भरपूर स्टॉक बना लिया है। उनके गोदाम सामान से पटे पड़े हैं। बड़ा बाजार, आलमगिरीगंज, सिविल लाइंस सहित प्रमुख मार्केट में दुकानों के आगे डिफरेंट कलर के गुलाल, रंग का स्टॉल लग गए है। परमानेंट दुकानों के अलावा कुछ ने टेम्पोरी दुकानें भी रोड साइड खोल ली है। होली में कलर और गुलाल का सबसे अधिक महत्व होता है, सो लोगों ने अभी से ही गुलाल और कलर की खरीदारी कर रहे हैं। मार्केट में पिंक, येलो, ग्रीन, रेड, ऑरेंज सहित कई तरह के गुलाल बिक रहे हैं।

गारमेंट की दुकानों पर भीड़

वहीं गारमेंट्स की दुकानों पर भी खूब भीड़ उमड़ रही है। होली के उत्साह को बढ़ाने के लिए मैक्सिमम लोग व्हाइट कलर के ही ड्रेसेज खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि व्हाइट कलर के कपड़ों में लोग होली खेलना ज्यादा पसंद करते है, इस वजह से लोग इसे पसंद कर रहे हैं। यह गर्मी में भी काफी आराम दायक होता है। पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए कुर्ता-पायजामा लेना पसंद कर रहे हैं।

सवा सौ करोड़ का बिजनेस

व्यापारियों की होली इस बार वाकई कलरफुल होने की उम्मीद है। कलर, पिचकारी, मिठाईयां और गारमेंट्स की दुकानों पर जिस तरह से लोग खरीदारी कर रहे हैं, उसे देखते हुए होली का मार्केट सवा करोड़ के ऊपर जाएगा।

इस बार होली के लिए मार्केट में हर्बल रंगों की भरमार है, जिसकी बेहद डिमांड भी है। केमिकल रंगों की बजाय लोग हर्बल रंगों को महंगा होने के बावजूद पॉयरिटी दे रहे हैं।

तरूण चड्ढा शॉप ओनर

बच्चों को सबसे ज्यादा गुलाल की पिचकारी पसंद आ रही है। और पेरेंट्स भी बच्चों को पिचकारी के साथ साथ हर्बल कलर ही ज्यादा दिला रहे है। चेतराम सिंह शॉप ओनर