-पहली पत्नी को बिना बताए युवक ने कर लिया दूसरी युवती से निकाह

क्चन्क्त्रश्वढ्ढरुरुङ्घ:

प्रेमनगर थाने में थर्सडे को एक पति के बंटवारे को लेकर दो महिलाओं में झगड़ा थाने पहुंच गया। दोनों महिलाएं एक युवक पर अपना-अपना हक जताकर थाने में ही भिड़ गई, और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों के बीच थाने में ही जमकर हाथापाई हुई, पुलिस ने उन्हें अलग किया। लगभग दो घंटे तक हंगामा के बावजूद न जाने पर पुलिस ने दोनों महिलाओं का शांति भंग में चालान कर दिया।

थाने से जमानत पर छोड़ा

पुलिस ने बताया कि अरविंद नगर निवासी युवक जावेद अख्तर की कोहड़ापीर में इनवर्टर, बैट्री की दुकान है। 12 साल पहले उसकी शादी महरोज से हुई थी, उसके दो बच्चे हैं। लगभग ढाई साल पहले जावेद के संबंध गुद्दड़बाग निवासी फरहना से हो गए। पहली पत्नी को बताए बिना ही जावेद ने युवती से निकाह भी कर लिया। पत्नी और बच्चों को छोड़कर दूसरी वाली के साथ रहने लगा। बाद में पहली पत्नी की नाराजगी कम होने पर उसके साथ रहने लगा। पता चलने पर दूसरी पत्नी कुछ दिन पहले जावेद के अरविंद नगर स्थित घर जा पहुंची, जमकर हंगामा किया। फिर झगड़ा हुआ तो सूचना पर पुलिस दोनों महिलाओं को प्रेम नगर थाने ले आई।

एक-एक दिन दोनों के रहता था साथ

थाने में भी दोनों महिलाओं के बीच पति पर अधिकार को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग किया। फरहना ने पति के एक-एक दिन दोनों घरों में रहने को कहा, लेकिन पहली पत्नी पति के बंटवारे पर राजी नहीं हुई। झगड़ा करने पर पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया। हालांकि, शाम को मुचलका पर जमानत के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।