बरेली (ब्यूरो)। 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को पूरा शहर आजादी के तरानों में झूमता नजर आया। हर ओर से देशभक्ति गीतों की धुन और जन, गण, मन सुनाई दे रहा था। उल्लास, उमंग व देश प्रेम की भावना हर किसी में सहज ही देखी जा सकती थी। शहर में आन-बान और शान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया गया। सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल ङ्क्षसह ने ध्वजारोहण कर वीर सैनिकों व उनके स्वजन को सम्मानित किया।

पंच प्रण की शपथ
एडीजी जोन पीसी मीना, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी रेंज डॉ। राकेश ङ्क्षसह, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने ध्वजारोहण कर कर्मियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। सर्किट हाउस पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल ङ्क्षसह के साथ वीर सैनिकों, उनके स्वजन व लोगों ने राष्ट्रगान किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संबोधन को सभी ने सुना। पशुधन मंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सभी ने मिलकर लड़ी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने की ²ष्टि से प्रधानमंत्री ने कार्य किया, जिसका मूल है समाज के अंतिम व्यक्ति तक का उदय करना। महापौर डॉ। उमेश गौतम ने भी संबोधित किया। डीएम शिवाकांत शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि स्वतंत्रता में जिन्होंने अपना योगदान दिया। उनको अपनी स्मृतियों में रखना हमारी जिम्मेदारी है।

ये हुए सम्मानित
पशुधन मंत्री ने वीर गति को प्राप्त सैनिक सिपाही मलखान, सिपाही बन्ने, सिपाही उस्मान खान, सिपाही किशन ङ्क्षसह भन्डारी, सिपाही मुंशीलाल यादव, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट अमरदीप ङ्क्षसह बेदी, सिपाही छेदालाल, लांस नायक राजेंद्र पाल ङ्क्षसह, नायक खीम ङ्क्षसह, हवलदार रामवीर ङ्क्षसह, नायक रामसहाय मिश्रा, सिपाही अनिल कुमार ङ्क्षसह, हवलदार कप्तान ङ्क्षसह, सिपाही उपेंद्र ङ्क्षसह, हवलदार सुभाष ङ्क्षसह, सिपाही रंजीत ङ्क्षसह, नायक भुवन चंद्र तिवारी, सिपाही टेकचन्द, लेफ्टिनेंट पंकज अरोरा, लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन भाटिया, लांस नायक दीनदयाल, नायक चन्द्रभान के स्वजन को शील्ड देकर सम्मानित किया। वीर सैनिक नायक दामोदर ङ्क्षसह, हवलदार लाखन ङ्क्षसह, सिपाही हरिपाल ङ्क्षसह, कारपोरल धंनजय शर्मा, लांस नायक ओमपाल, नायक धारा ङ्क्षसह, लांस नायक राम अवतार, जल सेना के एके खन्ना, कर्नल तुषार पिपलानी, कर्नल अहमद इकबाल, श्यामवीर ङ्क्षसह तथा शौर्य चक्र प्राप्त हवलदार गंगा सहाय व तनवीर आलम सिद्विकी को भी शील्ड देकर सम्मानित किया।

प्रस्तुतियों ने मोहा मन
संजय कम्युनिटी हाल में विभिन्न विद्यालयोच् के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण च्यिा। बच्चों ने राष्ट्र प्रेम, देश भक्ति, महिला उत्थान विषयक अनेकों एक के बाद एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत च्कए, बच्चों ने हर किसी का मन मोहा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं और विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में जिला समारोह समिति, आल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन, रोटरी क्लब बांस बरेली, उप्र कौमी एकता एसोसिएशन एवं जवाहर सांस्कृतिक दल ने सहभागिता की।

एसएसपी ने दिलाई शपथ
पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज चेतराम वर्मा, उपनिरीक्षक हेतराम ङ्क्षसह अभियोजन कार्यालय व मुख्य आरक्षी सर्वेश कुमार थाना बिथरी चैनपुर को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न एवं स्क्राल देकर सम्मानित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक यूपी-112 लखनऊ द्वारा उत्कृष्ट रिस्पान्स टाइम के लिए उपनिरीक्षक इस्तेजाब अली, मुख्य आरक्षी रमेश चन्द्र, आरक्षी प्रदीप कुमार, महिला आरक्षी मीनू, मीना कुमारी, बबिता, शीतल, वर्षा, सरिता, होमगार्ड चालक अजयपाल ङ्क्षसह को तथा सर्वाधिक बार पीआरवी आफ द डे के लिए उपनिरीक्षक हसनैन अली, आरक्षी मोहित कुमार, होमगार्ड फूलचंद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

दिया प्रशंसा चिह्न
बलिदानी पुलिसकर्मियों के परिजन स्वर्गीय आलोक कुमार आरक्षी पीएसी 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर की पत्नी शशी प्रभा, स्वर्गीय सुभाषचन्द्र यादव मुख्य आरक्षी 117 जनपद पीलीभीत की पत्नी गार्गी यादव एवं स्वर्गीय प्रमोद कुमार मुख्य आरक्षी 504 पत्नी रेखा पाल को शॉल देकर सम्मानित किया। प्रमोद कुमार को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न प्राप्त हुआ था, जो मरणोपरांत उनकी पत्नी रेखा पाल को दिया गया। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर राहुल भाटी, पुलिस अधीक्षक नगर, राम मोहन ङ्क्षसह पुलिस अधीक्षक यातायात, राजकुमार मिश्र क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, बैद्यनाथ प्रसाद क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक हरमीत ङ्क्षसह व पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एडीजी व आईजी ने किया सम्मानित
एडीजी जोन पीसी मीना व आइजी रेंज डा। राकेश ङ्क्षसह ने सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। एडीजी ने जोन के जनपदों में पूर्ण लगन व निष्ठा से कर्तव्यों को निर्वहन करने वाले छह पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक, 12 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न व सराहनीय सेवा के लिए सम्मान चिह्न, 14 पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को सेवा अभिलेखों के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न, 27 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न प्रदान किए। वहीं आइजी रेंज ने दारोगा अजय कुमार, साइबर क्राइम थाना बरेली में तैनात महिला दारोगा शालू रानी को पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न (रजत) व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।