-शांतिकुंज ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में हुई आई नेक्स्ट की कॅरियर पाथवे एक्टिविटी

-मैथमैजिशियन अमित चौधरी ने स्टूडेंट्स को दिए कॅरियर संवारने के टिप्स

>BAREILLY: स्टूडेंट्स मैथ्स से डरते हैं। वह फॉर्मूले रटने बचते हैं। इस कारण वह दूसरे सब्जेक्ट की ओर अपना रुख कर लेते हैं। लेकिन अगर स्टूडेंट्स को यह समझाया जाए कि किस क्वेश्चन के लिए कौन सा फॉर्मूला यूज होगा और क्यों यही फॉर्मूला यूज होगा तो स्टूडेंट्स की प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएगी। उन्हें मैथ्स में कोई प्रॉब्लम नहीं आएगी। इसके साथ ही उन्हें फॉर्मूले रटाने की जगह समझाया जाए और स्टूडेंट्स मैथ्स से दूरी नहीं बनाएंगे। यह बातें मैथ्स मैजिशियन अमित चौधरी ने आईआईटी और आई नेक्स्ट की तरफ से आर्गनाइज कॅरियर पाथवे हाउ टू यूज अ राइट कॅरियर एक्टिविटी के दौरान कही। वहीं, स्टूडेंट्स ने आई नेक्स्ट की इस एक्टिविटी के लिए आभ्ार जताया।

आर्ट से सुलझाए सवाल

वेडनसडे को आई नेक्स्ट ने शांतिकुंज ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में कॅरियर पाथवे एक्टिीविटी का आयोजन किया गया। इसमें क्लास नौ से 12वीं छात्राओं ने काफी उत्साह से भाग लिया। मैथ्स मैजिशियन अमित चौधरी ने रूमाल, घंटी, डस्टर, अंगुलियों के माध्यम से बच्चों को मैथ्स के सवाल सॉल्व करने की ट्रिक बताई। साथ ही उन्होंने समझाया कि सवाल को सॉल्व करने के लिए जो फॉर्मूले यूज होते हैं, उन्हें कैसा समझा जाए। इसके साथ ही उन्होंने क्लास नौ से 12वीं तक स्टूडेंट्स को इसी दौरान अपना लक्ष्य फिक्स कर लेना चाहिए। कि उसे क्या बनाना है।

आई नेक्स्ट की इस एक्टिविटी के लिए थैंक्स। इस प्रोग्राम में मेरी मैथ्स कई प्रॉब्लम्स दूर हो गई हैं। एक्टिविटी में मिले टिप्स से मैं सवालों को सॉल्व करके अपने प्रतिशत को बढ़ाऊंगी।

खुशबू सिंह, स्टूडेंट

मुझे मैथ्स से डर लगता है। उसके फॉर्मूले रटने में काफी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन एक्सपर्ट द्वारा दिए गए टिप्स से कई फॉर्मूले हमेशा के लिए याद हो गए।

गरिमा सिंह, स्टूडेंट

आज मैंने पहली बार देखा की आर्ट से भी मैथ्स के सवालों को सॉल्व किया जा सकता है। इसे बोर्ड की परीक्षा में मदद मिलेगी। मेरे मा‌र्क्स बेहतर आएंगे।

शिवांगी शर्मा, स्टूडेंट

आई नेक्स्ट की इस एक्टिविटी के लिए जितना आभार जताया जाए, उतना कम है। इस तरह की एक्टिविटी होती रहना चाहिए। साथ ही मैथ्स के सवालों में होने वाली परेशानी दूरी होती है।

अनुराधा पटेल, स्टूडेंट