-बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिले पुरस्कार

-गीत संगीत के साथ कई खेलों में बच्चों ने दिखाएं अपने हुनर

>BAREILLY : क्या बच्चे, क्या बड़े अगर गीत संगीत के बीच जमकर खेलने को मिले तो क्या कहने दैनिक जागरण और आई नेक्स्ट ने यह मौका दिया। नजारा भी बेहतरीन देखने को मिला। शहीद भगत सिंह पार्क मॉडल टाउन में बुधवार को खेल-खेल में कार्यक्रम हुआ जिसके तहत खेल और मनोरंजन के कार्यक्रम हुए। बड़ी संख्या में बच्चों और बड़ों ने इसमें न केवल हिस्सा लिया बल्कि जमकर इंज्वाय भी किया। सुरीली आवाज का जादू भी बिखरा और बेहतरीन डांस भी देखने को मिला। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों के लिए मेले जैसा माहौल भी बनाया गया था। बच्चों के लिए झूले थे, उनके खाने पीने के लिए आइसक्रीम और पॉपकार्न की व्यवस्था भी दी। बच्चों ने खूब एंज्वाय किया। कार्यक्रम के दौरान जागरण सखी मैगजीन वितरित की गई।

शाम पांच बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। खेलों में हूपला, शूटिंग,बाधा दौड़ की प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा। रस्साकशी में बच्चों और महिलाओं ने हिस्सा लिय। ¨रग के जरिए निशाना भी लगाया। कार्यक्रम के दौरान गाना गाने और डांस करने का मौका भी दिया गया। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

इनको मिले पुरस्कार

हूलाहूप में कमल, सिंगिंग में कमल और बालिकाओं में साक्षी अरोड़ा, बाधा दौड़ में बालक वर्ग में ऋषभ और बालिका वर्ग में प्रांजल को पुरस्कार प्रदान किया गया प्रतियोगिता में आरुषी, गुनगुन, खुशी, नमन, जय, रवेश, रिया, हिमांशु, तनिष ने भी हिस्सा लिया।

महिलाओं ने भजन गाए

गीत संगीत के बीच महिलाओं ने अपनी सुरीली आवाज में भजन भी आए। मौके पर मौजूद लोगों ने भजन को पूरे ध्यान से सुना और माहौल भक्तिमय हो गया। कई महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए। मेले जैसे माहौल में बच्चों के लिए बहुत कुछ था। मनोरंजन की अन्य एक्टीविटी के साथ बच्चों को शूटिंग करने का भी मौका मिला। बच्चों ने शूटिंग के जरिए खूब गुब्बारे फोड़े।

बच्चों ने बिखेरा सुरों का जादू

बच्चों को गुदगुदाने के लिए जोकर भी था। जोकर ने बच्चों को खूब हंसाया और टॉफी बांटी। बच्चे भी जोकर के पीछे-पीछे रहे और जोकर-जोकर कहकर खूब धमाल भी मचाया। खेल-खेल में कार्यक्रम बच्चों के लिए बहुत खास रहा। बच्चों को डांस के साथ अपनी आवाज का जादू बिखरने का भी मौका मिला। छोटे से लेकर बड़े बच्चों ने गाने गाए। कई बच्चों ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि मौजूद लोग झूम उठे।