स्पेशल न्यूज

- मैनिफेस्टो में कहा था, गाय का मांस है वर्जित और सभी धर्म और इंसान हैं समान

- देश की आजादी संजोने समेत देश को एकजुट करने के प्रयासरत रहे खान बहादुर खां

<स्पेशल न्यूज

- मैनिफेस्टो में कहा था, गाय का मांस है वर्जित और सभी धर्म और इंसान हैं समान

- देश की आजादी संजोने समेत देश को एकजुट करने के प्रयासरत रहे खान बहादुर खां

BAREILLY:

BAREILLY:

आगामी फ् मार्च को बरेली के अमर शहीद खान बहादुर खां की जयंती मनाई जाएगी। क्रांति का बिगुल फूंककर देश प्रेम की अलख जगाने वाले खान बहादुर खां का नाम न सिर्फ आजादी बल्कि देश में सांप्रदायिकता मिटाकर गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखने के लिए भी याद किया जाता है। वर्तमान समय में जिन मुद्दों को लेकर राजनीतिक और धार्मिक खेमे के बीच की टकराहट चल रही है, उसे मिटाने के लिए भी उन्होंने कई दरबार का आयोजन किया था। ऐसा ही एक दरबार ब् और भ् जून क्8भ्7 को किया गया था। दरबार के बाद खान बहादुर खां की ओर से जारी मैनिफेस्टो में क्या कहा था, पढि़ए

क्क् माह स्वतंत्र रहा रूहेलखंड

क् जून क्8भ्7 को नवाब खान बहादुर खां की ताजपोशी पुरानी कोतवाली जो वर्तमान में शास्त्री मार्केट है पर हुई। उन्होंने मुगल बादशाह से अपने लिए रूहेलखंड की सूबेदारी मांगी। इसके बाद बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर में अपने नाजिम नियुक्त किए। इस दौरान करीब क्क् माह रुहेलखंड अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्र रहा। सभी क्रांतिकारी बरेली में इस दौरान शरण लिए हुए थे। ऐसे में हर ओर से बरेली पर अंग्रेजों ने कूच किया। मुकाबला नकटिया नदी के पास हुआ और अंग्रेज जीते। 7 मई क्9भ्8 को अंग्रेजों का फिर बरेली पर कब्जा हो गया। खान बहादुर खां को अंग्रेजों ने ख्म् मार्च क्8म्0 को कुतुबखाने के चौराहे पर साथियों समेत फांसी दे दी गई थी।

इतिहास पर होगा मंथन

उत्तर प्रदेश कौमी सद्भावना समिति जयंती के दिन यानि फ् मार्च को सेमिनार का आयोजन करेगी। जिसकी जानकारी देते हुए कुंवर तुषार चंद्रा ने बताया कि खान बहादुर खां के उनके साथियों के इतिहास को संजोने का प्रयास सेमिनार में होगा। विकास भवन में दोपहर क्ख् बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। बताया कि यहां प्रबुद्ध वक्ता मौजूद रहेंगे। संभावना है कि इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिकता को पाठयक्रम में शामिल कराया जाएगा। ताकि देश खान बहादुर खां से परिचित हो सके और अमूल्य बलिदान को जान सके।

यह था मैनिफेस्टो

- शासन धर्मनिरपेक्षता और उदारता से संचालित होगा।

- हिन्दू मुस्लिम एकता को बनाए रखा जाएगा।

- शिया सुन्नी के मध्य समन्वयता स्थापित की जाएगी।

- शरारती तत्वों पर नियंत्रण रखा जाएगा।

- हिन्दू मुस्लिमों को अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध में सहयोग करने के लिए कहा

- धर्म का नाश करने वाले अंग्रेजों का पूरी तरह सफाया करना होगा।

- देश की रक्षा के लिए अंग्रेजों का नाश करेंगे।

- मुसलमानों को गाय का मांस खाने से मना किया गया।

- बरेली में कहीं भी गाय का वध नहीं होगा।

- सभी गोश्त की दुकानें रिहायशी इलाके से बाहर होंगी।

- सभी धर्म व वर्गो के लोग समान हैं।

- न्याय की उत्तम व्यवस्था की जाएगी और सबको निष्पक्ष न्याय मिलेगा।

- मुस्लिम कानून की देखरेख काजी करेगा व हिन्दू कानून की देखरेख पंडित करेगा।

- सांप्रदायिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- वित्तीय संकट को दूर करने के लिए सार्थक उपाय किए जाएंगे।

- ऐतिहासिकता व धार्मिक स्थलों को संरक्षण प्रदान किया जाएगा।

- हिन्दुस्तानी के लिए मुल्क व इंसानियत ही सब कुछ है।