बरेली (ब्यूरो)। जो पशु दूध देना बंद कर दें उन्हें छुट्टा न छोड़ें, उनकी उसी तरह सेवा करें जिस तरह बुजुर्ग मां-बाप की करते हैं। यह बात केन्द्रीय मंत्री धर्मपाल सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से कही। दरअसल आंवला एरिया में 17 अगस्त को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का काफिला पिपरिया से गुजर रहा था। तभी ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को आगे करके उनका काफिला रोक लिया था। उस समय किसी तरह समझाकर मामला शांत करा दिया गया, हालांकि बाद में इस मामले में पचास से अधिक लोगों पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। अब पशुधन मंत्री ने आसपास के गांवों में चौपाल लगाना शुरू किया है। इसमें वह ग्रामीणों को जानवरों को छुट्टा न छोडऩे के लिए अवेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही वह लोगों को शपथ दिला रहे हैं कि वह आजादी के अमृत महोत्सव में भी योगदान देते हुए पौधे जरूर लगाएं और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करें।

कोई भी न छोड़े जानवर
केन्द्रीय मंत्री धर्मपाल सिंह ने क्षेत्र में बड़ी गौशाला के लिए ब्लॉक मझगवा के ग्राम खनगांवा श्याम, ब्लॉक अलामजाफराबाद और ब्लॉक रामनगर में भी जगह खोज कर प्रशासन को बताने की जिम्मेदारी सौंपी है। संडे को केन्द्रीय मंत्री धर्मपाल सिंह ने ब्लाक रामनगर के गांव मनोना, गुलेली, दरावनगर, कसूमरा, किशनपुर और ढिलवारी आदि गांवों के पंचायत भवन पर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। यहां पर ग्रामवासियों को बताया कि जिस प्रकार हमारे माता-पिता बुजुर्ग हो जाते हैं, हम उनकी सेवा करते हैं। उसी प्रकार गोवंशीय पशुओं की सेवा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। उसका फल हमको अवश्य मिलता है। उन्होंने बताया कि दूध निकालकर पश्ुाओं को छोडने वाले ग्रामीण चाहे कोई भी हों उन्हें नहीं छोडऩा चाहिए।

पुराणों में बताया महत्व
छुट्टा गोवंशीय की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार की तरफ से बेहतर काम हो रहा है। शीघ्र ही सभी किसानों की समस्याएं हल हो जाएंगी। उन्होंने पुराणों में गोवंश पशुओं पर लिखे गए महत्व को बताते हुए कहा कि यह हमें स्वर्ग ले जाने का रास्ता दिखाती हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि गोवंश के प्रत्येक अपशिष्ट पदार्थ प्रदूषण से बचाता है। इसके साथ ही कई गोवंश उत्पाद मानव के लिए अति लाभदायक हैं।
पौधों को रोपना चाहिए
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने ग्राम दरावनगर में कहा कि हमारे देश को आजाद हुए 76 वर्ष हो चुके हैं। हमें आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए पौधों को रोपना चाहिये। यदि हम एक फलदार पौधा लगाएंगे तो उसके फल खाने वाले हमेशा आपको याद रखेंगे।

प्रकृति की बचाएं आकृति
आज हम जिसके फल खा रहे हैं, उस पेड़ का बचाने का काम हमारा बनता है। हम सभी का काम है कि हम प्रकृति की बनी आकृति को बचा कर रखें। क्रायक्रम में ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, पूर्व चैयरमैन संजीव सक्सेना, देश दीपक, मनौना में प्रधान पति इम्तियाज अली, ग्राम गुलेली में प्रधान पति राजू सिंह, कसूमरा में रतिभान सिंह, ढिलवारी से ग्राम प्रधान तोर पाल मौर्य सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री का रोका था काफिला
आंवला विधानसभा क्षेत्र में पशु चिकित्सा पाली क्लीनिक, पशु चिकित्सालयों और वृहद गो संरक्षण केंद्रों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन करने जा रहे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल ङ्क्षसह और अपर मुख्य सचिव पशु पालन विभाग के काफिले को 17 अगस्त को ग्रामीणों ने रोक लिया था। सडक़ पर निराश्रित गोवंशीय पशुओं को खड़ा करके गोवंश संरक्षण की हकीकत से रूबरू कराया। करीब 40 मिनट तक काफिला रोके जाने के बाद ही आगे जा सका। बाद में इस मामले में पचास से अधिक लोगों पर केस दर्ज हुआ था। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। निराश्रित गोवंशीय पशुओं के फसलों को बर्बाद करने से किसान परेशान थे। किसानों ने पशु पालन विभाग के अधिकारियों के साथ ही किसान दिवस एवं अन्य दिनों में भी अपनी पीड़ा बयां की। हर बार किसानों को आंकड़ेबाजी का खेल समझाकर लक्ष्य से ज्यादा पशुओं को संरक्षित करने की बात कहकर चलता कर दिया जाता था। इससे न तो किसानों की फसलों का नुकसान बंद हुआ और न ही उनकी सुनवाई हो सकी।