-डीसीएम ने मारुती कार में मारी टक्कर,

क्चन्क्त्रश्वढ्ढरुरुङ्घ: बड़ा बाइपास पर एक्सीडेंट का सिलसिला लगातार जारी है। बड़ा बाइपास पर एक्सीडेंट की सबसे बड़ी वजह जगह-जगह वनवे है। मंडे सुबह इज्जतनगर के कुम्हरा में बड़ा बाइपास पर डीसीएम की टक्कर से कार सवार की मौत हो गई। कार में सवार उसका बहनोई घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

दिल्ली से आ रहा था

27 वर्षीय संजय शर्मा कांधरपुर कैंट में रहता था। वह दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। उसके दो साल पहले पूजा से शादी हुई थी। करीब 20 दिन पहले उसके पिता रामू शर्मा की मौत हो गई थी। संडे रात में वह दिल्ली से मारुती 800 में अपने बहनोई पिंटू के साथ बरेली आ रहा था। मंडे सुबह करीब 5 बजे कुम्हरा के पास उसे सामने से डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि संजय की मौके पर ही मौत हो गई और पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। पिंटू को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।