-नगर निगम ने नहीं की शहर का कूड़ा उठने की कोई अतिरिक्त व्यवस्था

-कर्मचारियों के छुट्टी पर होने के कारण बिगड़ी सफाई व्यवस्था

फोटो

BAREILLY

दीपावली के त्योहार पर शहरवासियों को गंदगी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने सभी सफाई कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी है। इसके साथ ही एक कंट्रोल रुम बनाया है, जिस पर शहरवासी कूड़ा नहीं उठने पर शिकायत दर्ज कर सकेंगे। शिकायत मिलते ही सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचकर कूड़ा उठाएंगे।

कंट्रोल बोडर् मिला बंद

दिवाली पर शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी न हो, इसलिए नगर निगम प्रशासन ने कंट्रोल रुम बनाया। इसमें आठ-आठ घंटे के हिसाब से नगर निगम कर्मियों की ड्यूटी लगाई। ताकि शहरवासी 0581-2550076 पर फोन करके अपनी प्रॉब्लम नोट करा सकें। इसके अलावा सभी सफाई कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। ताकि सूचना मिलते ही कूड़ा उठ सके। आई नेक्स्ट की टीम ने सैटरडे को नगर निगम के कंट्रोल रुम का रियलिटी चेक किया, तो ताला लटका हुआ मिला। तैनात अधिकारी नदारद थे।

वर्जन

सभी सफाई कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। ताकि शहर की सफाई व्यवस्था न बिगड़े। जहां से भी कूड़ा नहीं उठने की शिकायत मिलेगी, वहां पर सफाई कर्मचारी तत्काल पहुंचेंगे।

अशोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी