- नगर आयुक्त ने लेटर जारी कर दिए निर्देश

<- नगर आयुक्त ने लेटर जारी कर दिए निर्देश

BAREILLY:

BAREILLY:

शहर में पिछले दो महीने से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान फ्राइडे को अचानक रोक दिया गया। नगर आयुक्त ने बाकायदा लेटर जारी करके अभियान पर रोक लगा दी है। कारण सीएम पोर्टल और नगर निगम से जुड़ी अन्य जन शिकायतों का निस्तारण किया जाना बताया। अतिक्रमण हटाओ अभियान दोबारा कब से शुरू होगा इस बात का जिक्र नहीं है।

अभियान के शुरूआत में ही भेदभाव

दो महीने पहले शुरू हुए अभियान की शुरूआत में ही विवाद होने के साथ ही पक्षपात के आरोप अतिक्रमण हटाने वाली टीम पर लगने लगे। हालांकि, अभियान की कई लोगों ने शुरूआत में सराहना भी खूब की। बाद में पक्षपात होते देख लोग विरोध पर आ गए।

पक्षपात पर लोगों में रही नाराजगी

अभियान के शुरूआत में ही कालीबाड़ी रोड पर निकली टीम ने वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल का रोड पर बना टॉयलेट नहीं तोड़ा। इसे लेकर विरोध हुआ तो उस दिन वहीं अभियान बंद कर लौट गई। यही हाल माल गोदाम रोड पर भी रहा। सरकारी स्कूल की बिल्डिंग तोड़ दी गई। जबकि, बगल में ही होटल, धर्मशाला और बैंक्वेट हॉल की दीवार नहीं तोड़ी गई। अतिक्रमण हटाओ दस्ता का यही रवैया रामपुर गार्डेन, प्रेमनगर एरिया में भी देखने को मिला। पक्षपात होता देख लोगों की टीम के साथ जमकर कहासुनी भी हुई। सिविल लाइंस हनुमान मंदिर के पास व्यापारियों की झड़प भी हुई थी।

शिकायतों का निस्तारण

अभियान पर रोक लगाने के बाद फ्राइडे को जन शिकायतों का निस्तारण अभियान चलाकर किया गया। राजेंद्र नगर, साहूकारा, एकता नगर और हार्टमैन कॉलेज के आसपास के लोगों ने नगर निगम से जुड़ी शिकायतें सीएम पोर्टल पर की कें। जिनका निस्तारण नगर निगम की टीम ने मौके पर जाकर किया।

होली को देखते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान पर रोक लगा दी गई है। अगले आदेश तक अभियान नहीं चलाया जाएगा। इस दौरान सीएम पोर्टल और अन्य जन शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।

राजेश कुमार श्रीवास्तव, नगर आयुक्त