मंडे से नगर निगम का टैक्स अवेयरनेस व वसूली अभियान शुरू

31 जुलाई तक एकमुश्त टैक्स जमा करने पर 10 फीसदी की छूट

BAREILLY: शहर के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने और नगर निगम के टैक्स फंड में अपनी हिस्सेदारी करने का समय मंडे से शुरू हो रहा है। नगर निगम के हाउस टैक्स, सीवर टैक्स व वॉटर टैक्स अदा करने की शुरुआत मंडे से शुरू हो जाएगी। टैक्स की रिवाइज्ड दरों पर साल ख्0क्भ्-क्म् के लिए टैक्स बिलिंग मंडे से शुरू होनी है। निगम की सीमा के तहत आने वाले करदाता 8 जून से इस फाइनेंशियल ईयर के लिए अपना टैक्स जमा कर सकते हैं। करदाता फ्क् जुलाई तक शहर के विकास में अपना टैक्स अदा करने की जिम्मेदारी निभाएंगे तो उन्हें इस एवज में निगम से टैक्स में क्0 फीसदी छूट की सौगात मिलेगी।

निगम का अिभयान शुरू

अमूमन टैक्स वसूलने की कवायद नगर निगम की ओर से फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले फरवरी तक शुरू हो पाती है। लेकिन इस बार निगम बिलिंग शुरू होते ही टैक्स वसूली की मुहिम शुरू करने जा रहा है। इसके लिए निगम की ओर से जनता को अवेयर करने की कवायद पर जोर दिया जा रहा है। टैक्स वसूली अभियान में जनता को फ्क् जुलाई तक एकमुश्त टैक्स देने पर मिलने वाली छूट का फायदा उठाने को मोटिवेट किया जाएगा। इसके लिए निगम की टैक्स टीम शहर में ब् जोन में पब्लिक को अवेयर करेंगे। साथ ही शहर के ब् जोन के बड़े चौराहों पर होर्डिग्स लगाकर और प्राइवेट एफएम पर टैक्स में छूट की जानकारी दी जाएगी।