-ग्रुप में एनजीओ से जुड़ी महिलाओं के अलावा एक मंत्री भी जुड़े हैं

-महिलाओं ने एसएसपी शिकायती पत्र लेने के बाद दिए जांच के बाद कार्रवाई के आदेश

>

BAREILLY:

केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के एक अफसर ने एनजीओ संचालिका के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक अश्लील वीडियो थर्सडे को सेंड कर दिया। गु्रप में अधिकांश महिलाएं, युवतियों के साथ अन्य सम्मानित लोग भी जुड़े हुए हैं। एनजीओ संचालिका ने करीब दर्जन भर महिलाओं के साथ एसएसपी आफिस पहुंचकर मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

थर्सडे को भेजा थ्ा वीडियो

बारादरी थाना क्षेत्र के नवादा शेखान निवासी एक महिला वीमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी एनजीओ संचालिका है। महिला ने एनजीओ का एक गु्रप बना रखा है। उन्होंने बताया कि ग्रुप में करीब 130 महिलाएं और अन्य सम्मानित लोग जुड़े हुए है। इसी ग्रुप में केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के एक अफसर भी जुडे़ हुए हैं। आरोप है कि उन्होंने 11 मई को एक अश्लील वीडियो ग्रुप में पोस्ट कर दिया। वीडियों में एक युवती का बर्थडे मनाते हुए अश्लील वीडियो था। एनजीओ संचालिका ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने वाले अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इससे उनकी छवि धूमिल हुई है। क्योंकि ग्रुप में प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी जुडे़ हुए है। एसएसपी ने एनजीओ संचालिका का शिकायती पत्र लेने के बाद जांच कार्रवाई का भरोसा दिया है।

-------------

मैं व्हाट्सएप यूज नहीं करता हूं, उन्होंने मुझे बिना बताए ही ग्रुप में जोड़ दिया है। मेरे फोन से टेक्निकली प्रॉब्लम के कारण वीडियो सेंड हो गया है। मैंने जान बूझकर मेसेज सेंड नहीं किया है।

एसके आर्य, अफसर केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड