- गुरु हरि किशन साहेब का मना प्रकाश पर्व

- दीवान सजने के साथ हुआ लंगर का आयोजन

BAREILLY: सिख समाज द्वारा गुरु हरि किशन साहेब का छठां प्रकाश पर्व धूमधाम से सेलीब्रेट किया गया। इस मौके पर जनकपुरी गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजने के साथ ही गुरु के अटूट लंगर का भव्य आयोजन हुआ। गुरुद्वारे में साध-संगत सुबह से ही मत्था टेकने पहुंचते रहे। शबद कीर्तन में शामिल होकर साध-संगत निहाल हुए।

सुबह से ही रही धूम

प्रकाश पर्व में संगत सुबह आठ बजे से ही पहुंचने लगे थे। प्रोग्राम का आयोजन दोपहर तीन बजे तक हुआ। गुरुद्वारे के गेट दीवान और लंगर हर जगह सेवादार की ड्यूटी लगाई गई थी। ताकि प्रकाश पर्व में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की प्रॉब्लम न हो। मैक्सिमम लोग अपनी फैमिली संग पहुंचे हुए थे। कीर्तन में भाग लेने के बाद लोगों ने वाहे गुरु का नाम लेकर लंगर का आनंद लिया। कार्यक्रम में आए सभी लोगों को शर्बत भी पिलाई गई।