- पहले चरण के मुकाबले 7.69 परसेंट कम हुई वोटिंग

- वोटर्स में सुबह दिखा उत्साह दोपहर बाद जोश पड़ा ठंडा

- चारों चरणों के उम्मीदवारों की नजरें अब मतगणना पर

BAREILLY:

ग्राम प्रधान के अंतिम चरण का चुनाव चार ब्लॉक में थर्सडे को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। लेकिन, बाकी तीन चरणों के मुकाबले मतदाताओं का उत्साह इस बार मतदान में ठंडा रहा। थर्सडे को 282 ग्राम पंचायतों के 396 मतदान केंद्र व 822 मतदान स्थल पर हुए मतदान पर मात्र 75.15 परसेंट वोटिंग हुई, जो कि बाकी तीन चरणों में हुए मतदान परसेंटेज से काफी कम है।

75.15 परसेंट हुई वोटिंग

चरण दर चरण जिले में वोटिंग का परसेंट का ग्राफ काफी गिरा है। चौथे चरण में क्यारा, मझगवां, आलमपुर जाफराबाद और रामनगर में हुई वोटिंग में मात्र 75.15 परसेंट ही वोट पड़े। ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए सबसे अधिक वोट पहले ही चरण में लोगों ने अपने प्रत्याशियों को दिए। पहले चरण में वोटिंग का परसेंट सबसे अधिक 82.84 रहा। समय के साथ दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में वोटिंग का परसेंटेज का ग्राफ गिरता ही रहा।

आलमपुर जाफराबाद में सबसे अधिक

चौथे चरण के अंतर्गत आने वाले चार ब्लॉकों में से सबसे अधिक वोट आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक में पड़ा। यहां तक क्यारा, रामनगर और मझगवां ब्लॉक की अपेक्षा 78.77 परसेंट मतदान हुए। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे की अपेक्षा सुबह 9 बजे से मतदान केंद्रों पर भीड़ रही। इस बात का अंदाजा सुबह 9 से 11 बजे के बीच हुए मतदान से अच्छी तरह से लगाया जा सकता है। इस बीच टोटल 19 परसेंट तक वोटिंग हुई। जोकि, बाकी समय में हुए मतदान परसेंटेज से कहीं अधिक है।

मैदान में हैं 7,115 उम्मीदवार

अंतिम चरण के 282 ग्राम पंचायतों में हुए मतदान में 7,115 उम्मीवारों के भाग्य का फैसला थर्सडे को बैलेट बॉक्स में बंद हो गया। क्यारा, मझगवां, आलमपुर जाफराबाद और रामनगर ब्लॉक के 282 ग्राम पंचायतों में हुए चुनाव में ग्राम प्रधान के 2505 और सदस्य पद के लिए 4610 उम्मीदवार मैदान में हैं। मझगवां ब्लॉक से सबसे अधिक 828 ग्राम प्रधान उम्मीदवार मैदान में है। अब इनके साथ बाकी तीन चरणों के उम्मीदवारों के भाग्य का पिटारा 13 दिसम्बर को मतगणना के साथ खुलेगा।

कितने बजे तक कितने परसेंट पड़े वोट

टाइम - 9 - 11 - 1 - 3 - 4.30 तक

वोट परसेंट - 14.00 - 33.5 - 51.25 - 65.62 - 75.15

ब्लॉक वाइज हुए मतदान परसेंट में

ब्लॉक - 11 - 1 - 3 - 4.30

मझगवां - 34.5 - 43.5 - 60 - 73.5

आलमपुर जा। 33.5 - 57.00 - 73 - 78.77

रामनगर - 33.5 - 52.5 - 66 - 75.35

क्यारा - 32.5 - 52.00 - 63.5 - 73.00

चौथे चरण में 75.15 परसेंट मतदान

तीसरे चरण में 81.37 परसेंट मतदान

सेकेंड चरण में 81.08 परसेंट मतदान

प्रथम चरण में 82.84 परसेंट मतदान

किस ब्लॉक से कितने प्रधान उम्मीदवार हैं

ब्लॉक - ग्राम पं। - प्रधान उम्मीदवार

क्यारा - 44 - 374

आलमपुर जा। - 92 - 722

मझगवां - 87 - 828

रामनगर - 59 - 581