- गल्फ कंट्री में आई मंदी माना जा रहा वजह

>BAREILLY: पासपोर्ट बनवाने के लिए कुछ समय पहले जहां मारामारी चल रही थी, तो वहीं अब इसकी संख्या में काफी कमी आई है। अप्लीकेंट्स की संख्या में आई कमी से पासपोर्ट अधिकारी भी हैरान हैं। अधिकारियों का मानना है कि ऐसा गल्फ कंट्री में आई मंदी के चलते हो रहा है।

200 पासपोर्ट कम हो रहे जारी

बरेली पासपोर्ट ऑफिस से तीन महीने पहले तक रोजाना 700 से 800 नए पासपोर्ट जारी किए जाते थे। लेकिन, इसकी संख्या घट कर 500 से 600 पासपोर्ट के बीच आ गयी हैं। जिसकी मेन वजह है अप्लीकेंट्स की संख्या में अचानक आयी कमी। आवेदन कम आने से पासपोर्ट भी कम जारी हो रहे हैं। बरेली रीजन के अंतर्गत आने वाले 13 डिस्ट्रिक्ट आती है। जहां के अप्लीकेंट्स का पासपोर्ट बरेली से ही जारी हाेता है।

क्या है मुख्य वजह

इस बात की मेन वजह गल्फ कंट्री में आयी मंदी माना जा रहा है। क्योंकि वहां पर इंस्डस्ट्रीज बंद हो रही हैं। वर्क करने वाले कर्मचारी बेरोजगार हो जा रहे हैं। इंडिया से गल्फ कंट्री जाकर जॉब करने वालों की संख्या कम नहीं हैं। लेकिन, मंदी के दौरान में इंडिया से गल्फ कंट्री जाना लोग उचित नहीं समझ रहे हैं। ऐसे में इस समय ज्यादातर लोग पासपोर्ट बनवाने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।

पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने वालों की संख्या में कमी आई है। इसकी वजह गल्फ कंट्री में आई मंदी मानी जा रही है। क्योंकि, ज्यादातर लोग इन्हीं कंट्रीज में जाने के लिए पासपोर्ट बनवाते हैं।

नवीन चंद्र बिष्ट, असिस्टेंट पासपोर्ट ऑफिसर, बरेली