- पेट रोग विशेषज्ञ और सर्जन डॉ गोपाल दत्त से फोन पर मरीजों ने जाना पेट की बीमारियों का समाधान

बरेली: डॉ। गोपाल दत्त का रामपुर गार्डन में जीडी हॉस्पिटल के नाम से प्रतिष्ठित हॉस्पिटल है। थर्सडे को उन्होंने दोपहर 2 बजे से तीन बजे तक का समय फोन पर मरीजों को दिया। इस दौरान उनके पास कई फोन आए। अल्सर, पित्त की थैली में पथरी, किडनी स्टोन, अपेंडिक्स, हर्निया जैसी तमाम बीमारियों से जूझ रहे मरीजों ने उन्हें फोन किया। सभी को उन्होंने समाधान बताया। साथ ही, यह भी बताया कि अगर दिनचर्या बेहतर हो तो बीमारी पास भी नहीं आएगी। सलाह दी कि पेट की बीमारी से दूर रहने के लिए पानी खूब पीना चाहिए। हरी सब्जी और फल का सेवन भी करें। डॉक्टर गोपाल दत्त की ओर से फोन पर दी गई सलाह के कुछ अंश इस प्रकार हैं।

सवाल- रुक-रककर पेट में दर्द बना रहता है। कभी भीषण दर्द होता है। अल्ट्रासाउंड में पित्त की थैली में पथरी की समस्या सामने आई है। क्या दवा से ठीक हो सकती है।

- बुद्ध सेन, सुभाषनगर

जवाब - पित्त की थैली में पथरी है तो दवा का ट्रीटमेंट कुछ समय के लिए तो ठीक है, पर यह पूरी तरह से आरामदायक नहीं है। दोबारा पथरी होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए ऑपरेशन करा लेना बेहतर रहेगा। दूरबीन विधि से ऑपरेशन सही विकल्प है।

सवाल - कभी-कभी अचानक से पेट में तेज दर्द होता है। पेशाब में जलन की भी शिकायत है। दो दिन से दर्द ज्यादा हो रहा है।

- अभिनव सक्सेना, राजेंद्रनगर

जवाब - सबसे पहले आप अल्ट्रासाउंड कराएं। इसके बाद ही सही मर्ज पता चल सकेगा। पेट में दर्द यूरीन इंफेक्शन या फिर किडनी स्टोन की वजह से हो सकता है। पानी खूब पिएं।

सवाल - पिताजी करीब 70 साल के हैं। पेशाब रुक-रुक होने की शिकायत है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।

- शुभम शर्मा, पटेल नगर

जवाब - बुढ़ापे में अमूमन ऐसी समस्या हो जाती है। शरीर कमजोर होने की वजह से ऐसा होता है। प्रॉपर ट्रीटमेंट करना पड़ेगा। इंफेक्शन के भी चांसेस हैं।

सवाल - पित्त की थैली में पथरी थी। ऑपरेशन करा लिया था, लेकिन अभी भी दर्द महसूस होता है। क्या फिर से पथरी का ही दर्द है।

- मनोज, बरेली

जवाब - वैसे ऐसा होता नहीं है कि एक बार पित्त की थैली निकाल दिए जाने के बाद फिर से दर्द हो। अगर ऐसा हो रहा है। तो अल्ट्रासाउंड कराने के बाद ही पता चल सकता है कि ऐसा क्यों हो रहा है।

सवाल - अल्ट्रासाउंड से पता चला है कि पित्त की थैली में पथरी है। ऑपरेशन यूटरस के लिए तो हानिकारक नहीं है।

- माही, राजेंद्र नगर

जवाब- घबराने की जरूरत नहीं है। यूटरस से इसका कोई संबंध नहीं है। पित्त की थैली में पथरी के ऑपरेशन के बाद किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आती है। दूसरे दिन डिस्चार्ज कर दिया जाता है। एक दिन में मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है।

डॉ। गोपाल दत्त ने बीएचयू से एमबीबीएस और एमएस की 1999 में पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने 1996 से 99 तक एम्स दिल्ली से सीनियर रेजीडेंसी किया। 1999 के बाद से वह लैप्रोस्कोपी सर्जरी कर रहे हैं। 2005 में जीडी हॉस्पिटल की शुरुआत की, जो आज भी मरीजों को सुविधाएं दे रहा है।