-टाटा मैजिक में प्रतिबंधित पशु लादकर ले जा रहे थे

-एक तस्कर फरार, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मीरगंज: दारोगा मनोज मिश्रा हत्याकांड के बाद से पुलिस प्रशासन पशु तस्करों को पकड़ने के लिए एक्टिव मोड में आ चुकी है। कमिश्नर और डीआईजी के निर्देश पर टीम बनाकर पशु तस्करों की धर पकड़ तेज कर दी गई है। थर्सडे को पुलिस टीम ने टाटा मैजिक में प्रतिबंधित पशुओं को लादकर रामपुर की ओर ले जाते समय एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने की घेराबंदी

दारोगा मनोज मिश्रा हत्याकांड के बाद से ही पुलिस प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के खिलाफ अभियान शुरू कर दी है। थर्सडे दोपहर थानाध्यक्ष को सूचना मिली की पशु तस्कर बरेली से रामपुर की तरफ टाटा मैजिक में प्रतिबंधित पशु लादकर ले जा रहे हैं। सूचना पर लभारी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दी। इसी दौरान एक टाटा मैजिक आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने जब मैजिक को रोकने का इशारा किया तो मैजिक चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को रोक लिया। पुलिस ने देखा की मैजिक में प्रतिबंधित पशु लदे हुए हैं। पुलिस ने एक तस्कर को भी हिरासत में ले लिया, लेकिन एक तस्कर मौका पाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम पता आसिम पुत्र मो। रफी अहमद, निवासी खेड़ा टांडा अजीमनगर, रामपुर बताया।

प्रतिबंधित पशुओं के मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया। हिरासत में आये आरोपी को फ्राइडे को जेल भेज दिया जाएगा।

सतीश यादव, थानाध्यक्ष, मीरगंज

दारोगा हत्या कांड का अभियुक्त बिहारी गिरफ्तार

फरीदपुर: पुलिस ने दारोगा मनोज मिश्रा हत्याकांड के सभी अरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थर्सडे को पुलिस ने पशु तस्कर मटरू के साथी बहरी को भी गिरफ्तार कर लिया। बिहारी अभी तक फरार चल रहा था। 9 सितंबर की रात दारोगा मनोज मिश्रा की पशु तस्करों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की धर पकड़ तेज कर दी थी।