सऊदी जाने के बाद लौटने के बाद भी चार साल से नहीं मिल रहा था पत्‍‌नी से

फ्राइडे को पत्‍‌नी ने पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार, कर दिया चालान

<सऊदी जाने के बाद लौटने के बाद भी चार साल से नहीं मिल रहा था पत्‍‌नी से

फ्राइडे को पत्‍‌नी ने पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार, कर दिया चालान

BAREILLY:

BAREILLY:

जिसको उसने जिंदगी भर का हमसफर चुना था। उसने सिर्फ क्भ् दिन साथ निभाया और उसे छोड़कर सात समुंदर पार चल गया। महिला अपने जीवनसाथी का इंतजार करती रही। इस उम्मीद में कि वह बरेली आएगा और उसने जो सपने देखे हैं। उसे पूरा करेगा। पति बरेली आया भी लेकिन पत्नी से मिला नहीं। बार-बार उसकी पत्नी उससे मिलने की कोशिश करती लेकिन वह चकमा देकर फरार हो जाता। आखिरकार चार साल बाद फ्राइडे को महिला को वह बरेली में मौजूद था। महिला की सूचना पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

कुछ दिनों तक किया फोन

पशुपति विहार निवासी एक युवती की गत 8 मई ख्0क्क् को मोहनपुर कैंट निवासी शकील से शादी हुई थी। युवती ने बताया कि शादी के क्भ् दिन बाद उसका पति नौकरी की बात कहकर सऊदी अरब चल गया। वह खुद भी उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए गई थी। वह सऊदी गया तो कुछ दिनों तक फोन किया लेकिन फिर फोन करना भी बंद कर दिया।

चार साल तक रही परेशान

युवती ने बताया कि उसका पति सऊदी से वापस बरेली कई बार आया लेकिन वह उससे नहीं मिला। जब उससे मिलने जाती वह मौके से खिसक लेता। तंग आकर युवती ने मुआवजे के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल कर दिया। जिसके बाद कोर्ट से वारंट जारी हो गया। इन दिनों शकील बरेली में था। युवती को खबर लगी तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बारादरी थानेदार मो। कासिम ने बताया कि युवक के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। उसे गिरफ्तार कर चालान किया गया है।