क्राइम ब्रंाच का सिपाही सुभाष नगर में घायल पड़ा मिला

सरकारी गाड़ी से उतार कर अज्ञात बदमाशों ने किया हमला

ढ्डड्डह्मद्गद्बद्यद्य4@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्चन्क्त्रश्वढ्ढरुरुङ्घ (8 ष्ठद्गष्): बरेली में बेाौफ बदमाशों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। लॉ एंड ऑर्डर को धता बताते हुए बदमाशों ने अब पुलिस थाना से चंद कदम की दूरी पर ही ाकी पर जानलेवा हमला बोल दिया। थर्सडे रात क्राइम ब्रांच के एक कांस्टेबल को बदमाशों ने सुाषनगर पुलिया के नीचे सरेराह गोली मार दी।

गोली की आवाज सुन दौड़े लोग

रात करीब 10 बजे पुलिया के नीचे से गुजरते लोगों ने घायल सिपाही को देा। पुलिया के नीचे ही घायल सिपाही और उसकी सरकारी टाटा सूमो पड़े थे। सुाषनगर पुलिस थाना से चंद मीटर की दूरी पर ही गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में ागदड़ मच गई। आनन-फानन में घायल सिपाही को नजदीकी निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया। क्राइम ब्रांच सिपाही की पहचान रविन्द्र के रूप में हुई है। वह बरेली में इंटेलिजेंस विंग में तैनात है। माना जा रहा कि हमलावरों ने सिपाही को गाड़ी से उतार कर पेट में गोली मारी। क्राइम ब्रांच के सिपाही को गोली मारने की वारदात पर पुलिस ाी हरकत में आ गई। देर रात पुलिस के अधिकारियों ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायल सिपाही के बारे में रिपोर्ट ली। फिलहाल पुलिस हमलावरों के बारे में कुछ ाी नहीं बता पा रही। घायल सिपाही के होश में आने के बाद ही पुलिस मामले का ाुलासा होने की बात कह रही है। सिपाही पर हमले के बाद देर रात आरोपियों की धर पकड़ के लिए स्पेशल पुलिस टीम बनायी गई। एसपी सिटी मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। सिपाही की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

हमले की वजह का नहीं चल पाया पता

क्राइम ब्रांच के सिपाही के गोली मारे जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची तो घायल सिपाही का हाल जानने के लिए हॉस्पिटल एसपी सिटी समीर सौरभ पहुंचे। हमले की वजह क्या हो सकती है। यह अभी जांच का विषय है। मामले में चर्चा है कि क्राइम ब्रांच का सिपाही सूद खोरों की टोह में निकला था। उसने एक सूद खोर को पकड़ भी लिया था। इसी बीच उस पर हमला कर दिया गया। गोली लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा और आरोपी फरार हो गए।