-जर्जर बिल्डिंग में रहने को मजूबर हैं पुलिसकर्मी

-कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुआ सुधार

>BAREILLY: जिन पुलिसकर्मियों के हवाले पब्लिक की सिक्योरिटी का जिम्मा है। वही पुलिसकर्मी और साथ-साथ उनके परिवार पर भी खतरा मंडरा रहा है। ऐसा खतरा जो कभी भी और किसी भी वक्त आ सकता है। जबकि पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लोग इस खतरे के बीच रहने को मजबूर हैं। ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को इस बारे में पता नहीं है। सब कुछ जानने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है।

हो चुका है हादसा

बरेली में नई और पुरानी पुलिस लाइंस के काफी क्वार्टर जर्जर हालत में हैं। कई क्वार्टर ऐसे हैं जो कभी भी नीचे गिर सकते हैं। अक्सर क्वार्टर के छज्जे गिरते रहते हैं जिससे नीचे बैठे लोगों को भी डर सताता रहता है। क्वार्टर में ऊपर सीढि़यों से चढ़ने और छज्जे पर खड़े होने में परिवार के लोगों को डर लगा रहता है। सबसे ज्यादा बच्चों को लेकर चिंता रहती है। कुछ महीने पहले नई पुलिस लाइंस में टूटे छज्जे के साथ लेडी कांस्टेबल नीचे आकर गिरी थी। जिससे उसकी कमर टूट गई थी। लेडी कांस्टेबल की हालत में अभी तक सुधार नहीं हो सका है। हालांकि लेडी कांस्टेबल के क्वार्टर को तो सही करा दिया गया लेकिन अन्य क्वार्टर में कोई सुधार नहीं किया गया जिससे लग रहा है कि जिम्मेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

अन्य प्रॉब्लम भी हैं लाइंस में

पुलिस लाइंस में जर्जर बिल्डिंग के अलावा कई अन्य प्रॉब्लम है। यहां जगह-जगह गंदगी काढेर है। जिम के पीछे खाली पड़े प्लाट में कूड़ा डाला जाता है। इसमें कई बार लोग आग लगा देते हैं तो आसपास के आफिसेस में बैठने वाले कर्मचारियों को काफी प्रॉब्लम होती है। कई बार लोग यहां सामान चोरी का भी आरोप लगाते हैं। यहां आवारा जानवर भी घूमते रहते हैं।

क्वार्टर पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। रहने में डर तो लगता है लेकिन क्या करें मजबूरी है। दूसरा क्वार्टर आसानी से मिलेगा नहीं।

शिवा,

बिल्डिंग के सभी छज्जे टूटे हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही छज्जा नीचे स्कूटर पर गिर गया था जिससे स्कूटर टूट गया था। कई बार शिकायत की गई होगी लेकिन कोई फर्क नहीं पड़

विवेक

यहां अक्सर सामान बेचने के लिए आता हूं। ज्यादातर घर टूटे हुए हैं। टूटे घरों के चलते दूर सामान रखकर ही बेचता हूं

बब्लू

जर्जर क्वार्टर को सही कराने के लिए इलाहाबाद हेड क्वार्टर लिखा गया है। कुछ बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। जल्द प्राब्लम दूर होने की उम्मीद है।

मुकुल द्विवेदी, सीओ पुलिस लाइंस