- लखनऊ में आयोजित मीटिंग में तय किया गया ग्राम पंचायतों का ब्लॉकवार आरक्षण

- 173 सीट एससी, ओबीसी को 303, महिलाओं को 226 और सामान्य को 491 सीट मिली

BAREILLY:

ग्राम प्रधानों के नए आरक्षण की ब्लाकवार सीटों पर शासन ने मुहर लगा दी है। इसमें नई ग्राम पंचायतों को भी शामिल किया गया है। जिसके बाद 1193 ग्राम पंचायतों में 173 सीटें एससी, ओबीसी को 303, महिलाओं को 226 सीटें और शेष 491 सीटें सामान्य वर्ग के खाते में गई हैं। डीपीआरओ ने बताया कि यह प्रस्तावित आरक्षण माना है। शासनादेश के मुताबिक सीटों की संख्या में आवश्यक परिवर्तन किया जा सकता है। सीटों के आवंटन में 21 परसेंट एससी, 27 परसेंट ओबीसी और 33 परसेंट सीटें महिलाओं के खाते में गई हैं।

लखनऊ में सीटें फाइनल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए सैटरडे को ग्राम प्रधानों के ब्लॉकवार आरक्षण के लिए शासन ने सीटें तय कर दी हैं। अब जिला पंचायती राज विभाग को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण करने का निर्देश दिया गया है। ताकि डेटलाइन के अनुरूप आरक्षण प्रक्रिया और सूची प्रकाशित हो सके। साथ ही आपत्तियों का भी निस्तारण किया जा सके। इसके लिए शासन की ओर से फ्राइडे को मीटिंग आयोजित कर प्रदेश भर के सभी जिलों के डीपीआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। बता दें कि पूर्व में सरकार ने ब्लाकवार आरक्षण सीट निर्धारित कर दी थी लेकिन इसके प्रकाशन पर दो बार रोक लगी करीब चार दिन पूर्व इसे रद कर दिया। अब नए शासनादेश के आधार पर आरक्षण होगा।

अवरोही क्रम होगा फॉलो

ब्लाकवार आरक्षित सीटों के लिए आरक्षण अवरोही क्रम में होगा। जो कि जिला प्रशासन व पंचायती राज विभाग द्वारा जनसंख्या के आधार पर तय किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सर्वाधिक सीटें ओबीसी के खाते में जाएंगी। इसका कारण ये है कि रैपिड सर्वे में सर्वाधिक जनसंख्या ओबीसी की है। लेकिन सामान्य वर्ग को नुकसान होगा। नए वार्डो में एससी को लाभ मिलेगा।

ब्लाकवार सीटों पर आरक्षण

ब्लॉक एससी ओबीसी महिला

क्यारा 5 12 9

भोजीपुरा 8 21 16

बिथरी 11 20 14

आलमपुर 14 16 17

मझगवां 15 16 16

रामनगर 7 16 10

नवाबगंज 16 19 20

भदपुरा 12 22 16

मीरगंज 11 20 12

फतेहगंज 10 19 13

भुता 11 25 18

फरीदपुर 14 22 13

शेरगढ़ 9 25 18

दमखोदा 12 20 15

बहेड़ी 18 30 19