-मार्निग वॉक पर निकले लोगों के घरों को बनाती थी निशाना

-फ्राइडे को किला एरिया में दो वारदात को दिया अंजाम, एक घर में महिला ने पकड़ा

BAREILLY: सिटी की पॉश कॉलोनी में वह मॉर्निग के वक्त स्कूटी से जाती थी। जिस घर से भी उसको मॉर्निग वॉक के लिए कोई निकलता हुआ दिखता था, तो वहीं पर वह रुक जाती थी। जैसे ही वह शख्स घर से बाहर निकलकर जाता था, वह धीरे से अंदर जाती और फिर घर से हजारों का माल लेकर चंपत हो जाती थी। फ्राइडे को भी किला एरिया में उसने दो घरों को टारगेट किया। एक घर में वारदात को अंजाम देकर बाहर निकल आई। जबकि दूसरे घर में वह पकड़ ली गई।

खटपट की आवाज पर पकड़ा

उमेश गर्ग, 78 परवेज नगर, किला में रहते हैं। वह नगर निगम में ठेकेदारी करते हैं। वह रोजाना करीब भ् बजे मार्निग वॉक पर जाते हैं। घर में पत्‍‌नी अंजना गर्ग और दो बच्चे उस दौरान रहते हैं। वह बाहर से कुंडी लगाकर चले जाते हैं। फ्राइडे को भी वह घर में कुंडी लगाकर मार्निग वॉक पर निकले थे। करीब पौने म् बजे अंजना को घर में खटरपटर की आवाज सुनाई दी तो वह जग गई।

स्कूटी से मार दी टक्कर

अंजना ने देखा कि एक लड़की बच्चे के कमरे की अलमारी खंगाल रही है। उन्होंने शोर मचाकर लड़की को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह बाहर खड़ी स्कूटी में बैठकर भागने लगी। अंजना ने हिम्मत नहीं छोड़ी और स्कूटी के आगे खड़ी हो गई तो लड़की ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनके पैर में चोट लग गई लेकिन इस दौरान मोहल्ले के लोग आ गए और लड़की को पकड़ लिया। उसके पास से पर्स मिली जिसमें उनके घर से चोरी क्000 रुपए व आर्टिफिशयल हार भी मिला। फिर सभी लोग उसे पुलिस थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

ये भी हो गए शिकार

उमेश के घर से पहले लड़की ने पास के चौधरी मोहल्ले में भी पीडब्ल्यूडी कर्मचारी धीरेंद्र शुक्ला के घर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। धीरेंद्र सुबह मार्निग वॉक पर जाने के बाद टॉयलेट के लिए गए थे। जब वह घर के गेट पर खड़े तो उन्होंने देखा कि उनका कुर्ता घर के बाहर पड़ा है। उन्होंने एक लड़की को भी स्कूटी से जाते देखा था। जब कुर्ते की तलाशी ली तो म्000 रुपए गायब थे। कुछ देर बाद उन्हें परवेज नगर में भी चोरी और लड़की के पकड़े जाने की सूचना मिली तो वह तुरंत थाना शिकायत लेकर पहुंच गए।

स्कूटी पर नंबर भी गलत

पुलिस गिरफ्त में आई लड़की शादी-शुदा है। उसकी पहचान मिर्जापुर कैंट निवासी चांदनी के रूप में हुई है। चांदनी के पास से ब्लू कलर की स्कूटी भी मिली है। स्कूटी पर नंबर भी गलत तरह से यूपी ख्भ् वी म्0 लिखा है। वह इसी स्कूटी से मार्निग वॉक पर निकलने वाले लोगों के घरों पर नजर रखती थी। जैसे ही मौका मिलता था तो वह घर में घुसकर आसानी से नकदी व ज्वैलरी लेकर फरार हो जाती थी। जिससे किसी को कुछ पता भी नहीं चलता था। लोग बस यही समझते थे कि किसी आसपास के व्यक्ति ने चोरी की होगी।

पेट दर्द का बनाया बहाना

किला पुलिस ने चांदनी को पकड़ने के बाद उसके घर मिर्जापुर तलाशी के लिए उसे साथ ले जाने लगी तो चांदनी ने थाना में झूठा ड्रामा रच दिया। उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की जिसके चलते पुलिस उसे साथ नहीं ले गई और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके बाद भी थाना में कई तरह के ड्रामे कर रही थी लेकिन पब्लिक के द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने के चलते उसका कोई बहाना नहीं चला।

कई वारदातों को दे चुकी है अंजाम

चांदनी एक नहीं बल्कि न जाने कितनी वारदातों को अंजाम दे चुकी है। इसकी गिनती तो खुद उसे भी नहीं पता है। करीब डेढ़ महीने पहले उसने लीची बाग किला में एक एडवोकेट के घर में टंगे कपड़ों से क्8,000 रुपए निकाल लिए थे। तब मोहल्ले के लोगों ने सिर्फ ब्लू कलर की स्कूटी पर लड़की को निकलते देखा था लेकिन एडवोकेट ने एफआईआर नहीं दर्ज कराई थी। इसी तरह से न जाने कितने लोग होंगे जो इस चोरनी का शिकार हो चुके होंगे और कम रकम के चलते शिकायत नहीं की होगी।

पहले भी पकड़ी गई

चांदनी दो साल पहले बारादरी थाना से भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार की गई थी। उसने अपना नाम तो सही बताया था लेकिन पिता का नाम और पता गलत बताया था। उसने खुद को रामगंगा नगर कालोनी बिथरी चैनपुर निवासी बताया था। उसने कटरा चांद खां के राजेश कुमार के घर 9 फरवरी ख्0क्फ् को चोरी की थी। इस मामले में वह जेल गई थी और करीब 8 महीने बाद छूटकर आई थी जिसके बाद से वह फिर से वारदातों को अंजाम दे रही थी।

पेट के लिए बनी चोरनी

चांदनी ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं है। वह पहले एक धार्मिक स्थल के बाहर रहती थी। पेट पालने के लिए उसने चोरी करना शुरू कर दिया था। करीब दो साल पहले उसने दूसरे धर्म के कैंट मिर्जापुर के हिस्ट्रीशीटर रामकुमार से शादी कर ली थी। रामकुमार का पिता प्रताप भी हिस्ट्रीशीटर था। रामकुमार का करीब क् साल पहले मर्डर हो गया था जिसके बाद वह उसके भाई कल्लू के साथ रहने लगी थी। कल्लू की ट्रेन से कटकर मौत हो गई तो वह दूसरे भाई राजकरन के साथ रहने लगी। कल्लू ने दो साल पहले कैंट के पूर्व एसएचओ और वर्तमान किला एसएचओ कमरुल हसन पर फायरिंग कर जानलेवा हमला भी किया था।

मार्निग वॉक पर जाने वाले लोगों के घरों में मौका पाकर चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से स्कूटी व नकदी भी बरामद कर ली गई है।

कमरुल हसन, एसएचओ किला