-कार्यक्रम में रागी जत्थों ने गुरु को समर्पित पेश किए शबद और कीर्तन

BAREILLY:

साहिबे कमाल सरबन्स दानी गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशपर्व सैटरडे को धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर सेंट्रल गुरु पर्व कमेटी की ओर से बिशप मंडल इंटर कॉलेज ग्राउंड में मुख्य दीवान सजाया गया। गुरवाणी सेवा सोसाइटी के जत्थे ने गुरु ग्रंथ साहिब को गुरुद्वारा पंजाबी सत्संग सभा कोहाड़ापीर से शबद-कीर्तन करते हुए ग्राउंड तक लाकर स्थापित किया। ग्राउंड में सिख मिशनरी कॉलेज माता भाग कौर ग्रुप की ओर से धार्मिक पुस्तकों व अन्य स्टॉल्स सजे हुए थे। देर रात, गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार, जनकपुरी गुरुद्वारा में दीवान सजाए गए। भारी तादाद में मौजूद संगत ने गुरवाणी का आनंद लिया।

शबद कीर्तन से गूंजा दीवान

प्रकाश पर्व के मौके आयोजित दीवान रागी जत्थों ने संगत को निहाल किया। इसमें सिख मिशनरी कॉलेज स्टूडेंट्स ने 'देह शिवा वर मोहि ऐह, शुभ करमन ते कबहूं न डरों', रागी विपिन दीप सिंह ने 'हे रव हे सस हे करुणा निधि मेरी अबै विनती सुन लीजैं', रागी बलवंत सिंह ने 'इन्हीं की कृपा के सजै हम, नहीं मोसे गरीब करोड़ पड़ै', रागी रंगरेज ने 'तहीं प्रकाश हमारा भयो पटना शहर बिसै भव लयों', कॉलेज जत्थे ने 'गोविंद हम ऐसे अपराधी', सिंह सभा गुरुद्वारा के हजूरी रागी सतवन्त सिंह ने बसंत राग पर 'नानक तिन्हां बसंत है जिनि घर बसिया कन्त' और शबद 'रंग रता मेरा साहिब रवि रदिया भरपूर' सुनाकर संगत को निहाल किया।