बरेली (ब्यूरो)। पंजाबी महासभा की ओर से विजयदशमी के अवसर पर श्रीबांके बिहारी मंदिर के योगा हाल में शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। लोगों ने मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों का पूजन किया और लोगों को दशहरा की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक गुलशन आनंद ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने बताया कि सनातन धर्म में शास्त्रों के साथ अस्त्रों का भी महत्व है। धर्म और न्याय की रक्षा के लिए अस्त्र का प्रयोग किया गया है। हम लोगों ने सनातन व्यवस्था का पालन करते हुए शस्त्र पूजन किया। पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद ने कहा कि हमारी सभी से अपील है कि सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर सत्य के मार्ग पर चलें। जीवन खुशहाली और सफलता सच के मार्ग पर चलकर ही प्राप्त कर सकते हैं। बांके बिहारी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सतीश खट्टर ने कहा कि श्रीराम ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए धर्म की रक्षा करते हुए रावण पर विजयी हासिल की। इस दौरान कार्यक्रम में अशोक अरोड़ा, देवराज चंडोक, अमित अरोड़ा, राजीव साहनी, रंजीत ङ्क्षसह काके, बलदेवनाथ पाल, संजीव साहनी, संजय अरोड़ा, नितिन भाटिया, ङ्क्षप्रस आदि प्रमुख उपस्थित रहे।