- जीव-जंतुओं के लिए है बेहद खतरनाक है पानी का ठहराव

>BAREILLY: गंदगी के कारण रामगंगा नदी के जल में ऑक्सीजन की मात्र मानक से काफी कम हो गई है। जबकि नदी के पानी का बहाव धीमा होने से तापमान भी बढ़ गया है। जो नदी के जीव-जंतुओं क लिए बेहद खतरनाक है। इस बात का खुलासा रामगंगा मित्रों की ओर से हुए सर्वे में हुआ है। रामगंगा मित्र चंद्र प्रकाश ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी और तापमान बढ़ने के अलावा बाकी तत्वों की भी भारी कमी हो गयी है। यदि वक्त रहते हम नहीं चेते तो प्रकृति के इस अनमोल मोती को हम खो सकते हैं।

तीन बार करते हैं जांच

उन्होंने बताया कि रामगंगा मित्र साल में तीन बार रामगंगा नदी के जल का जांच करते हैं। मानसून, प्री-मानसून और पोस्ट मानसून। दस दिन पहले हुए जल की जांच के दौरान नदी के जल के कई तत्व स्टैंडर्ड मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि जल का तापमान 32 डिग्री से अधिक नहीं होना चाहिए। लेकिन, इस समय गंदगी और पानी का बहाव न होने जल का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। इसके अलावा अवशिष्ट क्लोरीन 0.2 की जगह 0.5 मिलीग्राम प्रति लीटर तक पहुंच गया है। साथ ही अमोनिया की मात्रा भी 1.0 से अधिक है। जो जीव-जंतुओं के लिए खतरनाक है। फिलहाल, रामगंगा मित्र से 20 लोग जुड़े हुए हैं। बतायाकि हम लोग रिवर हेल्थ असेसमेंट, क्लाइट चेंज, ई-फ्लो और वायो डायवर्टी इन चार केटेगरी में जल की जांच करते हैं।