दोनों योजना से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कवायद

BAREILLY: पीएम जीवन ज्योति और सुरक्षा बीमा योजना से जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें इसके लिए केंद्र सरकार ने इससे जुड़ने की राह और आसान कर दी है। अब पॉलिसी लेने से पहले हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाने का झंझट छुटकारा मिल गया है। इस योजना को हिट करने के लिए दोनों ही पॉलिसी के लिए जरूरी हेल्थ सर्टिफिकेट का ऑप्शन हटा दिया गया है। हालांकि यह छूट सिर्फ फ्क् अगस्त तक ही मिलेगी। इस संबंध में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक्स को निर्देश प्राप्त हो चुके है।

फ्क् अगस्त तक की छूट

दरअसल दोनों ही पॉलिसी से लोग जुड़ तो रहे थे लेकिन इसका रिजल्ट उतना अच्छा नहीं था। इसके चलते केंद्र सरकार को ऐसा कदम उठाना पड़ा। बैंक अधिकारियों के मुताबिक फ्क् अगस्त तक जो भी व्यक्ति पॉलिसी लेगा उसे हेल्थ सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं होगी। जबकि फ्क् अगस्त के बाद सर्टिफिकेट देना जरूरी होगा। 9 मई को लांच हुई दोनों ही पॉलिसी दो लाख से अधिक लोग जुड़ चुके है। अब तक जीवन ज्योति भ्0,8फ्7 और सुरक्षा बीमा क्,म्9,भ्88 लोग ले चुके हैं।

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना

-क्8 से भ्0 साल तक के लोग पॉलिसी ले सकते है।

- रिस्क कवर होगा - भ्भ् वर्ष तक।

- इयर्ली प्रीमियम- फ्फ्0 प्लस सर्विस टैक्स।

- कवर होगा - नेचुरल और एक्सिडेंटल केस में डेथ।

- दो लाख तक का रिस्क कवर।

पीएम सुरक्षा बीमा योजना

- क्8 से 70 साल तक के लोग पॉलिसी ले सकते है।

- इयर्ली प्रीमियम क्ख् रुपए प्लस सर्विस टैक्स।

-कवर होगा- एक्सिडेंटल केस में डेथ पर ख् लाख रुपए।

- शरीर का एक अंग खोने पर एक लाख तक का कवर।

पॉलिसी लेने वालों को राहत दी गई है। अब हेल्थ सर्टिफिकेट हटाने से तेजी के साथ लोगों के पॉलिसी से जुड़ने की उम्मीद है।

एमएम श्रीवास्तव, मैनेजर, लीड बैंक