-पीतमसिंह चालीस साल से मीरगंज के खमरिया गांव को छोड़कर बसंतपुर गांव में रहने लगा था

-परिजनों ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दी तहरीर, किसी से रंजिश होने से किया इनकार

गुलडि़या: सिरौली क्षेत्र के रामगंगा खादर में जानवरों से फसल की रखवाली कर रहे एक बुजर्ग किसान की मंडे रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह को जब मृतक का नाती खाना लेकर खेत पर गया तब परिजनों को मौत की जानकारी मिली। मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

गमछे से घोंट दिया गला

बसन्तपुर गांव के चौधरी पीतम सिंह रामगंगा के किनारे खेत में खड़ी फसल की जंगली जानवरों से रात में रखवाली करने गए थे। वह खेत में लकड़ी के बने ऊंचे मचान से रखवाली करते थे। रात को पीतम सिंह को अज्ञात लोगों ने गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी। उनके शरीर पर भी चोट के कई निशान थे। ट्यूजडे सुबह को पीतम सिंह का नाती संजीव खाने लेकर पहुंचा तो उन्हें मचान पर नहीं देखकर आसपास देखा, लेकिन वह दिखाई नहीं दिए। इस पर संजीव ने पास के खेत में काम रहे चाचा सुरेन्द्र सिंह को जानकारी दी। तलाशने पर पीतमसिंह का शव मचान से करीब दस मीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीतमसिंह के परिजनों ने गांव में किसी से रंजिश होने से साफ इनकार कर दिया।

हत्यारों से लड़ने का किया था प्रयास

पीतम सिंह का शव जिस जगह पर पड़ा था उससे जगह पर गन्ने की फसल उजड़ी हुई थी। उससे साफ जाहिर हो रहा था कि पीतमसिंह ने हत्यारों से बचाने का प्रयास किया। उनके शरीर और हाथों पर चोट के निशान भी लगे थे।

40 साल पहले आए थे बसन्तपुर

पीतम सिंह मूल रूप से मीरगंज थाने के गांव खमरिया के रहने वाले थे। वह 40 साल पहले बसन्तपुर में ससुराल पक्ष की मिली जमीन के कारण रहने लगे। पीतम सिंह के तीन बेटे हैं, एक बेटा नरेंद्र सड़क दुर्घटना में दस साल पहले मौत हो चुकी है.तब से पीतम सिंह नरेंद्र के बच्चो के साथ रह रहे थे। सुरेंद्र भी बसन्तुपर में ही रहता है मगर पिता से अलग तीसरा बेटा भूपेद्र खमरिया गांव में ही रहता था। सूत्रों की माने तो जैसे ही सुरेंद्र को यह बात पता चली कि उसक पिता की हत्या हो गई है तो उसने एक व्यक्ति का नाम लिया था। लेकिन बाद में बताया कि हमारी किसी से रंजिश नहीं है, पता नहीं कौन मार गया।

मृतक के बेटे सुरेंद्र ने तहरीर दी है। पूरे मामले की जांच चल रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई होगी।

--आरके सिंह,

एसओ सिरैली